प्रत्युषा बनर्जी | |
---|---|
जन्म |
10 अगस्त 1991 जमशेदपुर, झारखंड[1] |
मौत |
1 अप्रैल 2016 (24 वर्ष)[1] अंधेरी, मुम्बई |
आवास | मुम्बई, महाराष्ट्र , भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | अभिनेत्री |
कार्यकाल | 2010–2016 |
प्रत्युषा बनर्जी एक भारतीय अभिनेत्री थीं जो कलर्स पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक बालिका वधु में आनंदी के किरदार के लिए जानी गई। वो रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 5 व बिग बॉस सीजन 7 की प्रतिभागी भी रही थीं। इनके अलावा उन्होंने ससुराल सिमर का, हम हैं ना, कॉमेडी क्लासेज, आहट, व सावधान इंडिया आदि कार्यक्रमों में भी योगदान दिया। [2][3][4]
इनका जन्म 10 अगस्त 1991 में जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था।बाद में टीवी और फिल्मों में काम करने के लिए ये मुंबई आ गयीं।[1] इनके पिता का नाम शंकर और माँ का नाम सोम्या बनर्जी है।[5]
प्रत्युषा की अप्रैल 2015 में निर्माता विकास गुप्ता के साथ डेटिंग करने की अफवाह आई थी। हालांकि, अगस्त 2015 में यह बताया गया है कि बनर्जी ने व्यापारी मकरंद मल्होत्रा के साथ उसके संबंध टूटने के बाद अभिनेता और निर्माता राहुल राज सिंह से डेटिंग करना शुरू कर दिया है[6]।
1 अप्रैल 2016 को इन्होंने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।[7] इन्हें अत्यंत गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोकिलाबेन अस्पताल में इनकी मौत की पुष्टि कर दी गयी। प्रत्यूषा ने अपने कमरे में ही रस्सी से खुद को लटका लिया। प्रत्यूषा मात्र 24 साल की थीं। राहुल राज सिंह से प्रत्यूषा की शादी होने वाली थी। इन दोनों ने ही एक रियालिटी शो पावर कपल में भी हिस्सा लिया था।[1][8]
करीब 12 घंटे बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज ने मुंबई पुलिस के पास बयान दर्ज़ कराया। राहुल ने कहा, मैं डर गया था। इसलिए पुलिस को इन्फॉर्म नहीं किया।"[9] प्रत्यूषा एक महीने से तनाव में थीं। विक्रम भट्ट ने उन्हें फिल्म ऑफर की थी पर वह फिल्म बन नहीं सकी। जनवरी 2016 में प्रत्यूषा का पुलिस से झगड़ा हुआ था। प्रत्यूषा ने पुलिस और बैंक वालों पर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। केस भी दर्ज कराया था। इसके बाद वे कांदिवली फ्लैट छोड़कर गोरेगांव लिंक रोड की हार्मोनी बिल्डिंग में शिफ्ट हो गई थीं।[9] पोस्टमॉर्टम में इनके गर्भाशय में सफेद रंग का गाढ़ा तरल पाया गया, जो गर्भकाल के शुरुआती समय की तरफ इशारा करता है। सर्जन डॉ एसएम पाटिल ने इसकी पुष्टि की। तरल को स्टोर कर के, हिस्टोपैथोलॉजी टेस्ट के लिए भेजा गया। इनका अंतिम संस्कार 2 अप्रैल को मुंबई में कर दिया गया।[10]
साल | शीर्षक | किरदार | चैनल |
---|---|---|---|
2010-13 | बालिका वधु | आनंदी | कलर्स |
2011 | किचन चैंपियन 4 | प्रतिभागी | कलर्स |
2012 | झलक दिखला जा 5 | प्रतिभागी | कलर्स |
2013 | बिग बॉस 7 | प्रतिभागी (दिन 63 में बेदखल) | कलर्स |
2014-2015 | हम हैं ना | सागरिका मिश्रा | सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न |
2015 | इतना करो ना मुझे प्यार | स्वयं | सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न |
2015 | गुलमोहर ग्रैंड | परिंदा पाठक | स्टार प्लस |
2015 | कॉमेडी क्लासेज़ | बालिका सिधु(कॉमिक रोल) | लाइफ ओके |
2015 | ससुराल सिमर का | मोहिनी | कलर्स |
2015 | कुमकुम भाग्य | स्वयं | ज़ी टीवी |
2015 | आहट | स्वयं | सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न |
2015 | पावर कपल | स्वयं | सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न |
2016 | मन में है विश्वास 2 | सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न |
|accessdate=
में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
|accessdate=
में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
|accessdate=
में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
|accessdate=
में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
|accessdate=
में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)