प्रधानमंत्री कार्यालय প্রধানমন্ত্রীর কার্যালয় Prime Minister's Office | |
![]() प्रधानमंत्री की मोहर | |
संस्था अवलोकन | |
---|---|
अधिकार क्षेत्र | ![]() |
मुख्यालय | प्रधानमंत्री कार्यालय, पुरानी संसद भवन, तेजगाँव, ढाका-1215, बांग्लादेश. |
उत्तरदायी मंत्री | शेख हसीना वाजिद, प्रधानमंत्री |
संस्था कार्यपालकगण | मोहम्मद तोफजैल हुसैन मिया,, प्रमुख सचिव मोहम्मद सलाह उद्दीन,, सचिव |
अधीनस्थ संस्थान | निवेश बोर्ड गैर सरकारी संगठनों के मामलों की ब्यूरो नैशनल सिक्योरिटी इन्टेलिजेंस् (एनएसआई) निजी एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन (PEPZ) विशेष सुरक्षा बल |
वेबसाइट | |
www.pmo.gov.bd |
गणप्रजातंत्री बांग्लादेश का प्रधानमंत्री कर्यालय या सहजतः प्रधानमंत्री कार्यालय(बांग्ला: প্রধানমন্ত্রীর কার্যালয়, उच्चारण:प्रोधानमोन्त्रीर् कार्एयालाॅयो, अंग्रेज़ी: Prime Minister's Office (PMO), प्राइम मिनिस्टरस् ऑफिस (पीएमओ)), एक सरकारी प्रशासनिक कार्यालय है जो ढाका महानगर के व्यस्ततम् क्षेत्र तेजगाँव में स्थित है। यह बांग्लादेश के/की प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत अधिकारिणी है, जिसे अकसर, कई मायनों में सरकार के एक मंत्रालय के रूप में भी देखा जाता है।[1] इसकी जिम्मेदारी, सरकार के अन्य मंत्रालयी कार्यालयों के बीच विभिन्न मुद्दों पर समन्वयक संबंध बरकरार रखना। यह प्रधानमंत्री को कार्यकारिणी, सुरक्षा व अन्य प्रकार के सहयोग प्रदान करती है एवं प्रधानमंत्री को अपने दैनिक कार्यों में सहायता करती है। यह गुप्त मामलों (आसूचना) व गैर सरकारी संगठनों को नियंत्रित करता है, और प्रोटोकॉल(नवाचार) एवं समारोहों की व्यवस्था भी करता है।[2][3] अन्य ऐसे भवनों के विरुद्ध, बांग्लादेश के/की प्रधानमंत्री का यह कार्यालय केवल कार्यालय ही है, उनका निवासी स्थान नहीं। प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास, ढाका के शेर-ए-बांग्ला नगर का गणभवन है।
प्रधानमंत्री कार्यालय का वर्तमान भवन बांग्लादेश की राजधानी ढाका के व्यस्ततम् क्षेत्रो में से एक, तेजगाँव में स्थित है। इस भवन का बांग्लादेश के विभिन्न राजराजनीतिक निकायों के कार्यालय के रूप में उपयोग किये जाने का लंबा इतिहास रहा है। वर्ष 1991 पूर्व, यह राष्ट्रपति का सचिवालय था, और उसके भी पहले इस भवन की बांग्लादेश की संसद के सभास्थल के तौर पर उपयोग किया जाता था, जब फरवरी 1982 में सभास्थल को हस्तांतरित कर, नवनिर्मित जातीय संसद भवन ले आया गया। यह भवन तेजगाँव विमानगाह के निकट एक काॅम्प्लेक्स में, वृक्ष-रेखित उद्यान के मध्य स्थित है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) किसी प्रभाग या मंत्रालय के बराबर कार्य करता है। विभिन्न मंत्रालयों और डिवीजनों के बीच कार्य का आबंटन व कुछ जिम्मेदारियाँ को आवंटित की गई है। इस कार्यालय के यह प्रावधान हैं:
|
|