प्रीति सिंह | |
---|---|
![]() प्रीति सिंह | |
जन्म | 26 अक्टूबर 1971 अम्बाला, भारत |
पेशा | लेखिका |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
उच्च शिक्षा | ला मार्टिनियर स्कूल, लखनऊ एमसीएम डीएवी वुमन कॉलेज, चंडीगढ़ पंजाब विश्वविद्यालय इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, दिल्ली |
विधा | उपन्यास |
उल्लेखनीय कामs | फ्लर्टिंग विथ फेट (२०१२) क्रॉसरोड्स (२०१४)[1] वॉच्ड[2] |
बच्चे | हर्षीन कौर (पुत्री) |
वेबसाइट | |
http://www.writingnaturally.com/ |
प्रीति सिंह (जन्म: २६ अक्टूबर १९७१) चंडीगढ़ में स्थित एक लेखिका, उपन्यासकार हैं। प्रीति पिछले १५ सालो से एक पेशेवर लेखक के रूप में काम कर रही है।[3] २०१२ में महावीर पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित इनका पहला उपन्यास "फ्लर्टिंग विथ फेट" बेस्ट सेलिंग उपन्यास रहा और वे अपनी दूसरी किताब "क्रॉसरोड्स" के साथ एक अवॉर्ड विजेता लेखिका बन चुकी हैं।[4] १७ दिसंबर, २०१५ साहित्यकार प्रीति सिंह को अनुपमा फाउंडेशन द्वारा स्वयंसिद्धा सम्मान से पुरस्कृत किया गया।[5] साल २०१६ में इनकी तीसरी पुस्तक वॉच्ड, जो एक क्राइम थ्रिलर उपन्यास हैं, का प्रकाशन ओमजी पब्लिशिंग हाउस द्वारा किया गया।[6][7]
प्रीति सिंह एक सैनिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उसके पिता मेजर जनरल श्री कुलवंत सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं और इनकी दिवंगत माँ, श्रीमती सोन्या सिंह, जिनका फेफड़ों के कैंसर के कारण निधन हो गया हैं। प्रीति ने अपनी स्कूली शिक्षा ला मार्टिनियर स्कूल, लखनऊ से किया। वें अंग्रेजी ऑनर्स के साथ एमसीएम डीएवी वुमन कॉलेज, चंडीगढ़ से स्नातक और पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से अंग्रेजी साहित्य में परास्नातक हैं। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, दिल्ली से प्रीति सिंह ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल की और एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा के साथ एक सम्पादक के रूप में अपने कैरियर शुरू किया। अन्नामलाई विश्वविद्यालय से बी.एड करने के बाद देश के विभिन्न आर्मी स्कूलों में अध्यापन का कार्य किया। इसके पूर्व वें एक रचनात्मक सामग्री लेखक के रूप में एक एसईओ कंपनी में भी कार्य कर चुकी थी। वर्तमान में वें चंडीगढ़ में बसी हुई हैं।[8]
|date=
में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
![]() |
Preeti Singh से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |