फर्मी प्रश्न (Fermi question) या 'फर्मी की समस्या' (Fermi problem) या 'फर्मी का आकलन' (Fermi estimate) त्वरित किन्तु रफ प्राक्कलन की एक विधि है जो विमीय विश्लेषण, सन्निकटन, आदि की शिक्षा देने के लिये डिजाइन की गयी है। इसका उपयोग विज्ञान के हर क्षेत्र में होता है किन्तु भौतिकी एवं इंजीनियरी के क्षेत्र में यह विशेष रूप से प्रयुक्त होता है। इसमें अपनी मान्यताओं (assumptions) की स्पष्ट पहचान करने का महत्व सीखने को मिलता है। इसका नाम प्रसिद्ध भौतिकशास्त्री एनरिको फर्मी के नाम पर पड़ा है। इस तरह की समस्याओं में किसी राशि का तर्कसंगत मान का आकलन करना होता है जिनका मान दिये हुए अपर्याप्त सूचनाओं के आधार पर निकालना असम्भव होता है। उदाहरण के लिये, डल झील में बूदों की संख्या कितनी होगी?)
![]() | यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |