फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल (अंग्रेज़ी: Island groups of the Philippines) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रशासनिक विभाजन है, जिसमें उस देश को तीन बड़े द्वीप दलों में संगठित करा गया है। यह लूज़ोन, विसाया और मिन्दनाओ हैं। इनमें से लूज़ोन द्वीप दल और मिन्दनाओ द्वीप दल का नाम इनके सबसे बड़े द्वीपों पर रखा गया है जबकि विसाया एक द्वीपसमूह का नाम है।[1]
फ़िलिपीन्ज़ एक द्वीपों के सम्मेलन से बना देश है और इसके सभी तीन द्वीपों को तीन द्वीप दलों में संगठित करा गया है। हर द्वीप दल आगे प्रदेशों (regions) में विभाजित है और हर प्रदेश में कई प्रान्त (provinces) आते हैं। फ़िलिपीन्ज़ के तीन द्वीप दलों की तालिका नीचे दी गई है।
द्वीप दल | सबसे बड़ा नगर | जनसंख्या | ±% p.a. | क्षेत्रफल | घनत्व | |||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
(2007)[2] | (2000)[2] | किमी2 | वर्ग मील | /किमी2 | /वर्ग मील | |||
लूज़ोन | मनिला | 4,85,20,774 | 4,28,22,878 | 4.65% | 1,25,863 | 1.35478×1012 | 390 | 1,000 |
विसाया | सिबु | 1,80,03,940 | 1,55,28,346 | 5.53% | 71,503 | 7.6965×1011 | 250 | 650 |
मिन्दनाओ | दावाओ | 2,19,68,174 | 1,81,33,864 | 7.23% | 1,04,530 | 1.1252×1012 | 210 | 540 |
कुल | 8,84,92,888 | 7,64,85,088 | 5.45% | 3,01,896 | 3.24958×1012 | 290 | 760 |