बरवासागर Baruasagar | |
---|---|
![]() सन् 1882 में बरवा सागर | |
निर्देशांक: 25°22′48″N 78°44′20″E / 25.380°N 78.739°Eनिर्देशांक: 25°22′48″N 78°44′20″E / 25.380°N 78.739°E | |
देश | ![]() |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
ज़िला | झाँसी ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 25,028 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | हिन्दी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
बरवासागर (Baruasagar) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के झाँसी ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2]
बरवासागर एक ऐतिहासिक स्थान है, जो झाँसी से 12 मील दक्षिण-पूर्व की ओर मानिकपुर रेलपथ पर स्थित है। यहाँ एक प्राचीन सरोवर के तट पर तथा उसके आसपास चंदेल राजाओं के समय की अनेक सुन्दर इमारतें हैं। बरवासागर में ओड़छा के राजा उदित सिंह का बनवाया एक दुर्ग भी सरोवर के निकट है। चंदेलनरेशों द्वारा निर्मित एक बहुत ही कलापूर्ण मन्दिर या जरायका मठ भी यहाँ का सुन्दर स्मारक है। मन्दिर की बाह्य भित्तियों पर अनेक प्रकार की मूर्तिकारी तथा अलंकरण प्रदर्शित हैं। वास्तव में चंदेल राजपूतों के काल का यह मंदिर वास्तुकला की दृष्टि से बहुत ही उच्चकोटि का है। मंदिर के अतिरिक्त घुघुजा मठ तथा कई मन्दिरों के अवशेष भी चदेलकालीन वास्तुकला के परिचायक हैं।