बहादुरगढ़ Bahadurgarh | |
---|---|
निर्देशांक: 28°41′N 76°55′E / 28.68°N 76.92°Eनिर्देशांक: 28°41′N 76°55′E / 28.68°N 76.92°E | |
देश | भारत |
राज्य | हरियाणा |
ज़िला | झज्जर ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 1,70,767 |
भाषा | |
• प्रचलित | हरियाणवी, पंजाबी, हिन्दी |
समय मण्डल | IST (यूटीसी+5:30) |
बहादुरगढ़ (Bahadurgarh) भारत के हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2][3]
बहादुरगढ़ दिल्ली के टिकरी बॉर्डर से केवल 2 किलोमीटर आगे हरियाणा के झज्जर जिले में स्थित है। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का एक मुख्य औद्योगिक शहर है। बहादुरगढ में हरियाणा सरकार द्वारा स्थापित हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के दो सेक्टर है। शहर में हुडा के 6 रिहायशी सेक्टर हैं। बहादुरगढ एनसीआर का एक विकासशील शहर है। बहादुरगढ़ शहर मे मैटरो रेल कि सुविधा भी है जोकी इसे दिल्ली राजधानो क्षेत्र से जोड़ती है।