बाणावली Benaulim बेनोलिम | |
---|---|
![]() सेंट जॉन गिरजे से बालूतट की ओर का दृश्य | |
निर्देशांक: 15°14′42″N 73°56′17″E / 15.245°N 73.938°Eनिर्देशांक: 15°14′42″N 73°56′17″E / 15.245°N 73.938°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | गोवा |
ज़िला | दक्षिण गोवा ज़िला |
तालुका | साष्टी |
ऊँचाई | 1 मी (3 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 11,919 |
भाषा | |
• प्रचलित | कोंकणी, मराठी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 403716 |
बाणावली (Banawali) या बेनोलिम (Benaulim) भारत के गोवा राज्य के दक्षिण गोवा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह अरब सागर से तटस्थ एक कस्बा है जो मडगाँव के दक्षिण में है।[1][2]
एक दन्तकथा के अनुसार भगवान परशुराम (भगवान विष्णु के एक अवतार) ने समीप के कोकंण में स्थित सह्याद्री पर्वतों पर से एक तीर (बाण) चलाया जो इस स्थान पर आकर गिरा जिससे इसका नाम बाणावली पड़ा। पुर्तगालियों के आने से पूर्व इसे बाणाहल्ली या बाणावल्ली के नाम से जाना जाता था। पुराने बाणावली में भगवान शिव और पार्वती को समर्पित एक मन्दिर था जिसके खण्डहरनुमा अवशेष अभी भी इस कस्बे में देखा जा सकता है। सोलहवीं सदी में इस मन्दिर के देवों को उत्तर कनारा (वर्तमान उत्तर कन्न्ड़) में स्थित आवेसरा में स्थापित कर दिया गया था।
बाणावली में दो बालूतट (बीच) हैं, बेनोलिम बालूतट, जो प्रमुख तट है, और वाडी बालूतट, जो कम संकुलित (घिचपिचा) है और बेनोलिम बालूतट से अधिक विकसित है।
भारत की 2001 की जनगणना के अनुसार, बाणावली की जनसंख्या 10,163 है। कुल जनसंख्या में पुरुष 49%, और महिलाएँ 51% हैं। यहाँ की औसत साक्षरता दर 74% है जो राष्ट्रीय साक्षरता दर 59.5% से अधिक है जिसमें से पुरुष साक्षरता दर 78% और महिला साक्षरता दर 71% है। 9% लोग 0-6 वर्ष आयुवर्ग के हैं।[3]