बिकुर होलिम अस्पताल (בית החולים ביקור חולים) इज़राइल के यरुशलम नगर में स्थित एक 200 बिस्तरों वाला अस्पताल है।[1] यह अपने प्रसूति और हृदय सम्बन्धी विभागों के लिए सर्वाधिक जाना जाता है। इसके अतिरिक्त इस अस्पताल में भी एक आधुनिक नवजात गहन चिकित्सा इकाई, एक बाल-रोग विभाग, और बारिऐट्रिक (मोटापे के कारणों पर शोध और उपचार से सम्बन्धित्) और प्लास्टिक सर्जरी इकाइयाँ संचालित करता है।[2] बिकुर होलिम में प्रति वर्ष लगभग 60,000 रोगियों का उपचार किया जाता है। 700 प्रशासकों, चिकित्सकों, नर्सों, तकनीशियनों और सफ़ाईकर्ताओं के साथ यह यरुशलम नगर केन्द्र के सबसे बड़े रोजगार-प्रदाताओं में से है। यहाँ एक-तिहाई चिकित्सक अरब-इज़राइली हैं, जिनमें से बहुतों ने बिकुर होलिम को अपने आवास के रूप में चुना है।[3]
दिसम्बर 2012 तक इस अस्पताल का शारे ज़ेडक चिकित्सा केन्द्र द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया और यह अस्पताल शारे ज़ेडक की शाखा के रूप में कार्यरत यह अस्पताल है।
![]() | यह इज़राइल-सम्बन्धी लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |