बिजबिहारा Bijbehara / Vejibyour بجبہاڑہ वेजिब्योउर (विजयेश्वर) | |
---|---|
![]() केन्द्रीय बिजबिहारा का दृश्य | |
निर्देशांक: 33°48′N 75°06′E / 33.80°N 75.10°Eनिर्देशांक: 33°48′N 75°06′E / 33.80°N 75.10°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | जम्मू और कश्मीर |
ज़िला | अनन्तनाग ज़िला |
ऊँचाई | 1591 मी (5,220 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 22,789 |
भाषा | |
• प्रचलित | कश्मीरी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 192124 |
वाहन पंजीकरण | JK-03 |
बिजबिहारा (Bijbehara), जिसे कश्मीरी में वेजिब्योउर (Vejibyour) कहा जाता है, भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के अनन्तनाग ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले में तहसील का दर्जा रखता है। बिजबिहारा झेलम नदी के किनारे बसा हुआ है।[1][2][3][4]
बिजबिहारा का उल्लेख कल्हण की राजतरंगिणी में मिलता है, जिसमें यहाँ के चक्रधर और विज्येश्वर मंदिरों की प्रसिद्धी का वर्णन है। शहर का नाम विजयेश्वर से उत्पन्न विजब्रोर या वेजिब्योउर हुआ, जो परिवर्तित होकर बिजबिहारा बना।[5][6]