बिधाननगर Bidhannagar বিধাননগর | |
---|---|
बिधाननगर में एक झील | |
निर्देशांक: 22°35′N 88°25′E / 22.58°N 88.42°Eनिर्देशांक: 22°35′N 88°25′E / 22.58°N 88.42°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | पश्चिम बंगाल |
ज़िला | उत्तर २४ परगना ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 2,18,323 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | बंगाली |
बिधाननगर (Bidhannagar) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर २४ परगना ज़िले में स्थित एक शहर है। यह कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आता है।[1][2]
बिधाननगर एक सुनियोजित शहर है। इसका विकाश १९५८ से १९६५ के बीच कोलकाता के जनसंख्या बोझ को कम करने के लिए हुआ। इसका नामकरण प्रदेश के मुख्य मंत्री एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डाक्टर बिधान चन्द्र राय के सम्मान में किया गया है। वर्तमान में यह सूचना एवं प्रोद्योगिकी का एक प्रमुख केन्द्र है।