बोड़नदी वन्य अभयारण्य | |
---|---|
Bornadi Wildlife Sanctuary বৰনদী অভয়াৰণ্য | |
अवस्थिति | उदलगुड़ी ज़िला व बाक्सा ज़िला, असम, भारत |
निकटतम शहर | टंगला |
निर्देशांक | 26°48′21″N 91°44′25″E / 26.80583°N 91.74028°E[1]निर्देशांक: 26°48′21″N 91°44′25″E / 26.80583°N 91.74028°E[1] |
क्षेत्रफल | 26.22 कि॰मी2 (282,200,000 वर्ग फुट) |
स्थापित | 1980 |
शासी निकाय | पर्यावरण और वन विभाग, असम |
बोड़नदी वन्य अभयारण्य (Bornadi Wildlife Sanctuary) भारत के असम राज्य में स्थित एक वन्य अभयारण्य है। यह भूटान की सीमा पर हिमालय की निचली ढलानों में असम के उदलगुड़ी ज़िले और बाक्सा ज़िले में 26.22 वर्ग किमी क्षेत्र पर विस्तारित है। इसका नाम यहाँ से बहने वाली बोड़नदी (लोखाइतोरा नदी) पर पड़ा है। इअस्की स्थापना सन् 1980 में हुई थी। यहाँ विशेष खरगोश और छोटे सूअर की जातियाँ पाई जाती हैं और तेन्दुआ, हिरण और हिमालयाई बकरी भी मिलती है।[2][3]