ब्रीद : इनटू द शैडोज | |
---|---|
शैली | क्राइम ड्रामा थ्रिलर |
निर्माणकर्ता | मयंक शर्मा |
निर्देशक | मयंक शर्मा |
अभिनीत |
|
मूल देश | भारत |
मूल भाषा(एँ) | हिंदी |
सीजन की सं. | 2 |
एपिसोड की सं. | 20 |
उत्पादन | |
प्रसारण अवधि | 45 मिनट |
उत्पादन कंपनी | एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट |
मूल प्रसारण | |
नेटवर्क | प्राइम वीडियो |
प्रसारण | 10 जुलाई 2020 |
ब्रीद : इनटू द शैडोज (अंग्रेज़ी: Breathe: Into the Shadows) एक भारतीय क्राइम ड्रामा थ्रिलर स्ट्रीमिंग टेलीविज़न सीरीज़ है जिसके निर्माता और निर्देशक मयंक शर्मा हैं। इस सीरीज़ का निर्माण एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट द्वारा अमेज़ॅन प्राइम वीडियो के लिए किया गया है। सीरीज़ की मुख्य भूमिका में अभिषेक बच्चन, अमित साध, नित्या मेनन, सैयामि खेर, ऋषिकेश जोशी, श्रीकांत वर्मा, प्लाबिता बोरठाकुर, इवाना कौर और श्रुति बापना हैं। सीरीज़ के पहले सीज़न का प्रीमियर 10 जुलाई 2020 को हुआ।[1][2] दूसरा सीज़न 9 नवंबर 2022 को रिलीज़ किया गया था।[3]
डॉ. अविनाश सभरवाल (बच्चन) को पता चलता है कि उसकी 6 साल की बेटी सिया का एक नकाबपोश आदमी ने अपहरण कर लिया है। अपहरणकर्ता की मांग है कि सभरवाल अपनी बेटी को वापस पाने के लिए एक व्यक्ति की हत्या कर दे। कहानी इस बात के इर्द-गिर्द घूमती है कि अविनाश अपनी बेटी को बचाने के लिए किस हद तक जा सकता है।[4]
शृंखला की आधिकारिक घोषणा 2018 के अंत में की गई थी, जिसमें अभिषेक बच्चन और सैयामि खेर को स्टार के रूप में शामिल किया गया था और अमित साध मूल शृंखला से कबीर सावंत के रूप में लौटे।[5] नित्या मेनन दिसंबर 2018 में कलाकारों में शामिल हुईं।[6]
रोहन नाहर ने हिंदुस्तान टाइम्स के लिए लिखते हुए इस श्रृंखला को "अयोग्य और अतार्किक" करार देते हुए कहते हैं कि "अमेज़ॅन का सबसे अजीब शो अभिषेक बच्चन, अमित साध को निराश करता है।"[7]