भजन लाल शर्मा | |
---|---|
![]() | |
14वें राजस्थान के मुख्यमंत्री
| |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 15 दिसंबर 2023 | |
राज्यपाल | कलराज मिश्र |
सहायक | |
पूर्वा धिकारी | अशोक गहलोत |
राजस्थान विधान सभा के सदस्य
| |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 3 दिसंबर 2023 | |
पूर्वा धिकारी | अशोक लाहोटी |
चुनाव-क्षेत्र | सांगानेर |
जन्म | 15 दिसम्बर 1967[1] अटारी बछामदी नदबई, भरतपुर, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
शैक्षिक सम्बद्धता | राजस्थान विश्वविद्यालय[2] |
व्यवसाय | व्यवसायी |
पेशा | राजनीतिज्ञ |
भजन लाल शर्मा (जन्म 15 दिसंबर 1967) [3]एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो वर्तमान में दिसंबर 2023 से राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।[4][5] वह 16वीं राजस्थान विधान सभा के सदस्य हैं और सांगानेर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।[6][7]
भरतपुर के नदबई के अटारी-बछामदी गांव में किशन स्वरूप शर्मा और गोमती देवी के घर हुआ था।[8][9] उनके चुनावी हलफनामे में उल्लिखित शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए किया है।[10]
शर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत स्कूल के दिनों से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से की थी। बाद में वह वहां जिला सह-संयोजक और सह-जिला प्रमुख बने। बाद में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा में शामिल हो गए और 27 साल की उम्र में अपने पैतृक गांव के सरपंच बन गए।[10]
वह लगातार चौथी बार भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के महासचिव के रूप में कार्यरत हैं।[11]
शर्मा ने 2003 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान सामाजिक न्याय मंच (आरएसएनएम) के टिकट पर भरतपुर के नदबई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा|[12][13]
2023 के राजस्थान विधान सभा चुनाव के बाद, उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया।[14]
2023 में, भजन लाल शर्मा ने सांगानेर निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ा। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ मुकाबला करते हुए, उन्होंने बड़े अंतर से जीत हासिल की। इस जीत ने राज्य के सर्वोच्च राजनीतिक पद पर उनके उत्थान के द्वार खोल दिये।[1]
12 दिसंबर 2023 को, पहली बार विधायक बने, उन्हें भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो डिप्टी सीएम, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा के साथ राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था।[15][16][17][18]
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 मे उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया था। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 मतों के अंतर से हराकर अपना स्थान प्राप्त किया है।[19]
12 दिसंबर, 2023 को उन्हें भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया हैं। इसी के साथ पार्टी द्वारा दो उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को भी चुना गया हैं।[20] भजन लाल शर्मा ने 15 दिसंबर 2023 को राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, साथ में दो उपमुख्यमंत्री के रूप में दीया कुमारी और डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने भी शपथ ली।[21]
भजन लाल वर्तमान में शादीशुदा है और उसके दो बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा अभिषेक शर्मा पढ़ाई कर रहा है और प्राइवेट नौकरी करता है। उनका छोटा बेटा कुणाल शर्मा एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर है.[22]
<ref>
का गलत प्रयोग; The Indian Express-BLSharma2
नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।<ref>
का गलत प्रयोग; India TV, Personal details
नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।