भारत का रक्षा उद्योग रणनीति की दृष्टि से भारत का प्रमुख उद्योग है। १३ लाख से अधिक लोग इससे सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं तथा यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा सैन्य बल है। वर्ष २०१५ में भारतीय सेना के लिये २४७ हजार करोड़ रूपये (२.४७ ट्रिलियन) के बजट का प्रावधान किया गया था।