भिरड़ाणा भिरड़ाणा | |
---|---|
गाँव पुरातात्विक उत्खनन स्थल प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता का एक नगर | |
![]() | |
निर्देशांक: 29°33′15″N 75°33′55″E / 29.55417°N 75.56528°Eनिर्देशांक: 29°33′15″N 75°33′55″E / 29.55417°N 75.56528°E | |
देश | ![]() |
राज्य | हरियाणा |
ज़िला | फतेहाबाद |
Languages | |
• Official | हिन्दी |
समय मण्डल | IST (यूटीसी+5:30) |
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | IN-HR |
वाहन पंजीकरण | HR |
निकटतम नगर | फतेहाबाद, हरियाणा |
वेबसाइट | haryana |
भिरड़ाणा भारत के उत्तरी राज्य हरियाणा के फतेहाबाद जिले का एक बड़ा गाँव है। जिसकी आबादी 20 हजार के करीब है। यहां सभी जाति धर्म के लोग रहतें है यहाँ की मुख्य भाषा बागड़ी व पंजाबी है। भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के दिसम्बर २०१४ के शोध से पता चला है कि यह सिंधु घाटी सभ्यता का अबतक खोजा गया सबसे प्राचीन नगर है जिसकी स्थापना ७५७० ईसापूर्व में हुई थी।[1][2][3]
२००३-४ में किए गए उत्खनन में इस नगर की खोज हुई थी।[4] मोहन जोदड़ो की कास्य की नर्तकी की नक़ल जो बर्तन पर उकेरी गयी थी यहाँ से प्राप्त हुई थी।
नवपाषाण युग में भिरड़ाना एक छोटा सा ग्राम था,[5] ताम्र पाषाण युग में यहाँ नगर व्यवस्था आई, कांस्य युग के आते आते यह राखीगढ़ी, मोहनजोदड़ो, सुमेर आदि अपने सभी समकालीन महानगरो की तरह एक समृद्ध महानगर बना।[6]