मनोड़ा या मनोड़ो (उर्दू: منوڑا, अंग्रेज़ी: Manora) पाकिस्तान के सिंध प्रान्त की राजधानी कराची के बंदरगाह के ज़रा दक्षिण में स्थित एक छोटा-सा प्रायद्वीप है। इस क्षेत्रफल केवल 2.5 वर्ग किमी है और यह मुख्यभूमि से सैंडस्पिट (Sandspit) नामक एक 12 किमी लम्बी सड़क से जुड़ा हुआ है।
मनोड़ा और उसके आसपास के छोटे द्वीप दक्षिण के अरब सागर और कराची बंदरगाह के बीच हैं और समुद्र की बड़ी लहरों को उस बंदरगाह तक पहुँचने से रोककर बचाव करते हैं। मनोड़ा प्रायद्वीप पर 'सलेहाबाद' नामक एक मछुआरों का गाँव है। मनोड़ा के पूर्व में कियामारी (Kiamari) और क्लिफ़्टन (Clifton) के तटवर्ती इलाके हैं। प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर पर लम्बे 'बीच' (समुद्र के रेतीले किनारे) हैं जिनपर पर्यटक सैर करने और पिकनिक मनाने आते हैं। पाकिस्तानी नौसेना ने भी इस प्रायद्वीप के कुछ भाग में पिछले 50 वर्षों से अपना अड्डा बनाया हुआ है।
मनोड़ा पर वरुण को समर्पित 'श्री वरुण देव मंदिर' स्थित है।[1]