महबूबा मुफ़्ती محبوبہ مُفتی | |
---|---|
![]() | |
पद बहाल 4 अप्रैल 201l4dbmnnmmmmmkkkju9ooppllllopppp6 – 19 जून 2018 | |
राज्यपाल | नरिंदर नाथ वोहरा सत्यपाल मलिक |
सहायक | निर्मल कुमार सिंह |
पूर्वा धिकारी | मुफ़्ती मोहम्मद सईद |
उत्तरा धिकारी | पद समाप्त Postion abolished |
अनन्तनाग से सांसद
| |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 2014 | |
पूर्वा धिकारी | मिर्जा महबूब बेग |
पद बहाल 16 मई 2004 – 16 मई 2009 | |
पूर्वा धिकारी | मिर्जा महबूब बेग |
उत्तरा धिकारी | अली मोहम्मद नाइक |
जन्म | 22 मई 1959 बिजबेहारा, जम्मू और कश्मीर, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक दल | जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी |
जीवन संगी | जावेद इकबाल |
बच्चे | 2 |
शैक्षिक सम्बद्धता | कश्मीर विश्वविद्यालय |
धर्म | मुस्लिम |
जालस्थल | www.jkpdp.org |
महबूबा मुफ़्ती (जन्म: 22 मई 1959, बिजबिहारा), (भारांग: 1 ज्येष्ठ 1881 ) एक भारतीय राजनेत्री तथा जम्मू और कश्मीर की तेरहवीं और एक महिला के रूप में राज्य की प्रथम मुख्यमन्त्री हैं। महबूबा मुफ्ती से पूर्व वर्ष 1980 में सैयदा अनवरा तैमूर किसी भरतीय राज्य (असम) की पहली मुस्लिम मुख्यमन्त्री बनी थीं। इस प्रकार वे देश के किसी राज्य की दूसरी मुस्लिम मुख्यमन्त्री हैं। वे अनंतनाग से लोकसभा सांसद है। साथ ही जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की राजनेत्री और अध्यक्षा तथा जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमन्त्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की पुत्री है। पिता की बीमारी के बाद एम्स, दिल्ली में मृत्यु हो जाने के बाद वो जम्मू और कश्मीर की मुख्यमन्त्री बनी हैं।[1]महबूबा मुफ़्ती जम्मू और कश्मीर की पहली महिला राजनेत्री है।
वह मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी हैं, जिनका जन्म 1959 में अखरान नोपोरा में हुआ था। उन्होंने कश्मीर विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की।
उनकी बहन रूबैया सईद का अपहरण कर लिया गया था जब उनके पिता को 1989 में भारत का गृह मंत्री नियुक्त किया गया था और कुछ दिनों के बाद कुछ आतंकवादियों के बदले छोड़ दिया गया था। भारत में विपक्ष और कई कट्टर राष्ट्रवादियों द्वारा आतंकवादियों की रिहाई की निंदा की गई थी।
इनका विवाह जावेद इकबाल से हुआ था। इनकी दो पुत्रियाँ हैं, इतिजा/सना और इरतिका।[2][3][4] इतिजा/सना लन्दन में भारतीय उच्चायोग के साथ काम करती हैं और इरतिका अपने मामा, मुफ़्ती तसद्दुक के साथ हिन्दी फ़िल्म उद्योग में काम करतीं हैं।
![]() | यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |