महोबा बुन्देलखण्ड | |
---|---|
शहर | |
आल्हा उदल की मूर्ति,
सूर्य मंदिर, रहेलिया में | |
निर्देशांक: 25°17′N 79°52′E / 25.28°N 79.87°Eनिर्देशांक: 25°17′N 79°52′E / 25.28°N 79.87°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | उत्तर प्रदेश |
जिला | महोबा जिला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 95,216 |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी |
पिनकोड | 210 427 |
दूरभाष कोड | 91-5281 |
वाहन पंजीकरण | UP-95 |
लिंगानुपात | 922 ♂/♀ |
साक्षरता | 76.91%[1] |
वेबसाइट | www |
महोबा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के महोबा जिले में स्थित एक प्राचीन शहर है। यह जिले का मुख्यालय भी है। महोबा ऐतिहासिक बुन्देलखण्ड क्षेत्र में स्थित है। यह चन्देलवंश की प्रचीन सैन्य राजधानी था। यहाँ का प्रचीन सूर्य मंदिर प्रसिद्ध है।[2][3]
महोबा की स्थिति 25°17′N 79°52′E / 25.28°N 79.87°E पर है। यहां की औसत ऊंचाई 214 मीटर (702 फीट) है।
सबसे निकटतम हवाई अड्डा खजुराहो विमानक्षेत्र है। खजुराहो से महोबा ६५ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
महोबा ग्वालियर, दिल्ली और मुम्बई आदि जगहों से रेलमार्ग द्वारा जुड़ी हुई है।
महोबा कई प्रमुख शहरों से सड़कमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग 34 यहाँ से गुज़रता है।