यह मुंबई की उपनगरीय रेलवे है। इसे मुंबई में लोकल ट्रेन भी कहा जाता है।
मुंबई उपनगरीय रेलवे | |||
---|---|---|---|
स्थान | मुम्बई | ||
प्रचालन आरम्भ | 1853 | ||
कुल लम्बाई | 303 कि॰मी॰ | ||
दैनिक यात्री | 6.94 मिलियन दैनिक | ||
पटरी नाप | 1676 mm (5 ft 6 इंच) (ब्रॉड गेज) | ||
संचालक | पश्चिमी रेलवे and मध्य रेलवे | ||
|
मुंबई उपनगरीय रेलवे (मराठी: मुंबई उपनगरीय रेल्) प्रणाली, जो मुंबई में लोक परिवहन प्रणाली का भाग है, सरकारी भारतीय रेल की दो मण्डलीय भुजाओं, पश्चिम रेलवे व मध्य रेलवे द्वारा संचालित हैं। इस प्रणाली में, 6.1 मिलियन यात्रियों को प्रतिदिन यातायात उपलब्ध होता है। इस प्रकार, यह भारतीय रेल की दैनिक यात्री क्षमता का भार उठाती है। यह विश्व की सर्वाधिक यात्री घनत्व वाली उपनगरीय रेल सेवा है। इन मार्गों पर चलने वाली रेलगाड़ियों को स्थानीय लोगों द्वारा प्रायः लोकल कहा जाता है। भारतीय रेल एवं मुंबई उपनगरीय रेलवे, दोनों ही, अंग्रेज़ों द्वारा भारत में अप्रैल 1853 में बनवायी गयी प्रथम रेलवे के अंकुर की शाखाएं हैं। यह एशिया की प्राचीनतम रेलवे प्रणाली है। प्रथम रेल मुंबई से ठाणे तक 34 कि॰मी॰ की दूरी तक चली थी। बॉम्बे रेलवे इतिहास समूह[1] इस लाइन को रेलवे धरोहर घोषित कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
464 कि॰मी॰ के मार्ग पर फैली, उपनगरीय सेवा 25000 वोल्ट. ए.सी की शिरोपरि विद्युत पावर सप्लाई पर चालित है। उपनगरीय सेवाएं इलैक्ट्रिकल मल्टिपल युनिट (विद्युत बहु-इकाई) या ई.एम.यू. द्वारा चालित हैं। 171 रेक (ट्रेन-सेट) जिनमें 9-कार तथा 12-कार का समूह है, 2342 ट्रेन सेवाएं चलाने के काम आतीं हैं, जो कि कुल मिलाकर, 6.94 मिलियन यात्रियों को प्रतिदिन लाती-लेजातीं हैं।
दो मण्डलीय रेलवे, मध्य रेल एवं पश्चिम रेल, मिलकर मुंबई उपनगरीय रेलवे तंत्र चलाती हैं। वर्तमान में मध्य रेल एवं पश्चिम रेल, दोनों ही पर तीव्र मार्ग, लम्बी दूरियों (मुख्य लाइन) तथा मालगाड़ियों के लिये बांटे जाते हैं।
पश्चिम रेल के दो मार्ग (एक स्थानीय तथा एक सीधा), चर्चगेटतर्मिनस से पश्चिमी तट के समानांतर उत्तरवर्ती दहानु रोड तक जाते हैं। इन पथों को आम तौर पर वेस्टर्न (पश्चिमी) लाइन कहा जाता है। ऐसा इसलिये, क्योंकि, यह पश्चिम रेलवे की सम्पत्ति है, व उस ही के द्वारा चालित भी है। चर्चगेट से विरार तक ई.एम.यू. चलती हैं। विरार से आगे दहानु तक मेनलाइन (मुख्य लाइन) EMU तथा इंजन से चालित शटल आती जाती हैं। मुंबई सेंट्रल एवं कांदिवली में कार-शेड हैं। EMU सुधार व मरम्मत कार्यशाला, महालक्षमी में है। चर्चगेट से विरार, व विरार से दहानु की दूरी लगभग बराबर ही है, किन्तु चर्चगेट से विरार तक 28 स्टेशन हैं, जबकि उसके बाद 6 स्टेशन मात्र हैं, क्योंकि विरार के बाद, शहर की सीमा लगभग समाप्त हो जाती है।
इस मार्ग के मुख्य स्टेशन हैं: चर्चगेट, मुंबई सेंट्रल, दादर, बांद्रा, अंधेरी, बोरिवली, मीरा रोड, भयंदर, वसई, विरार। पश्चिम रेल के बेड़े में, 1.5के.वी.डी.सी. से चालित ई.एम.यू. हैं, साथ ही द्वि-करंट (यानि प्रत्यावर्ती धारा (25 KV) एवं दिष्ट धारा (1.5 KV)) से चालित गाड़ियां हैं। ई.एम.यू 9-कार व 12-कार की बनावट में हैं, व तीव्र तथा मंद्र भेद से हैं। मंद गाड़ियां, सभी स्टेशनों पर रुकतीं हैं, वहीं तीव्र गाड़ियां मुख्य स्टेशनों पर ही रुकतीं हैं। तीव्र गाड़ियां लम्बी यात्रा के लिये बेहतर हैं। गाड़ियां प्रायः मुख्य स्टेशनों से ही आरम्भ व समाप्त होतीं हैं।
इन ट्रेनों के स्टेशनों के लिये नामों के लघुरूप प्रयोग किये जाते हैं। वे इस प्रकार हैं:
लघुरूप | स्टेशन नाम |
---|---|
A | अंधेरी |
B | बांद्रा |
BC(T) | मुंबई सेंट्रल |
BO | बोरीवली |
BY(R) | भयंदर |
BS(R) | वसई रोड |
C | चर्चगेट |
D | दादर |
G | गोरेगाँव |
M | मलाड |
V | विरार |
पश्चिम रेल पर स्टेशनों की सूची:
मुंबई की सेंट्रल लाइन में तीन मुख्य पथ हैं, जो कि उपनगरीय सैटेलाइट कस्बों में जाते जाते बंट जाते हैं। दो पथ (एक स्थानीय व एक सीधा) सेंट्रल रेलवे पर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से कल्याण (54 कि॰मी॰) तक जाते हैं, जहां वे कल्याण –कसारा(67 कि॰मी॰) में पूर्वोत्तर को; एवं कल्याण–करजात–खोपोली (61 कि॰मी॰) दक्षिण-पूर्व को बंट जाते हैं। यह दोनों मुख्य पथ मेन-लाइन बनाते हैं। इनके बेड़े में डी.सी. तथा एसी/डीसी शक्ति के ई.एम.यू. हैं। इस लाइन पर प्रधान कार-शेड हैं कुर्ला एवं काल्वा पर। यहां उपनगरीय सेवा हेतु तीव्र एवं मन्द लोकल उपलब्ध होते हैं। मन्द लोकल सभी स्टेशनों पर रुकती है, जबकि तीव्र लोकर के हॉल्ट बायकुला, दादर, कुर्ळा, घाटकोपर, विखरोली, भांडुप, मुलुंड, ठाणे, डोंभिवली, एवं कल्याण पर ही रुकती हैं। कल्याण के बाद चलने वाली सभी सेवाएं केवल मन्द होतीं हैं, अतएव वे सभी स्टेशनों पर रुकतीं हैं। मध्य रेल डीज़ल मल्टिपल युनिट (डी.एम.यू) भी संचालित करता है, जो मध्य रेल के दीवा जंक्शन से पश्चिम रेल के वसई रोड जंख्शन, तथा दीवा जंख्शन से रोहा, बारास्ता पन्वेल जातीं हैं।
गाड़ियां प्रायः मुख्य स्टेशनों से ही आरम्भ होतीं या समाप्त होतीं हैं। इनके आरम्भ या समाप्ति के लिये प्रयोग हुए स्टेशनों के नाम के लघुरूप निम्नानुसार है:
लघुरूप | स्टेशन नाम |
---|---|
A | Ambernath |
AN | Asangaon |
BL | Badlapur |
C | Kurla |
D | दादर |
Diva | दिवा |
DI | Dombivali |
G | Ghatkopar |
K | कल्याण |
KP | खोपोली |
N | Kasara |
PL | Panvel |
S | करजात |
ST | Chatrapati Shivaji Terminus |
T | Thane |
TL | Titwala |
* C stands for Kurla. Lokmanya Tilak Terminus (LTT) (near Kurla) is a train terminus for some out-station passenger/express trains.
Abbreviation | Station name |
---|---|
AD | अंधेरी |
B | बांद्रा |
CH | Kurla |
CM | Chembur |
M | Mankhurd |
T | Thane |
VA | Vashi |
NEU | Nerul |
BR | Belapur |
PL | Panvel |
मोटे अक्षरों में तीव्र गाड़ी का स्टॉप है
मुम्बई शहर: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मस्जिद, सैंडहर्स्ट रोड, भायखला, चिंचपोकली, करी रोड, परेल, दादर, माटुंगा, सायन
मुम्बई उपनगर: कुर्ला, विद्याविहार, घाटकोपर, विक्रोली, कांजुर मार्ग, भांडुप, नाहूर, मुलुंड
ठाणे: ठाणे, कलवा, मुंब्रा, दिवा जंक्शन, कोपर, डोम्बिवली, ठाकुर्ली, कल्यान जंक्शन
At कल्यान, the route splits up into two sections.
मुम्बई शहर: चर्चगेट, मरीन लाइन्स, चर्नी रोड, ग्रान्ट रोड, मुम्बई सेन्ट्रल, महालक्ष्मी, लोअर परेल, प्रभादेवी, दादर, माटुंगा रोड
मुम्बई उपनगर: माहिम जंक्शन, बान्द्रा, खार रोड, सांताक्रुज़, विलेपार्ले, अन्धेरी, जोगेश्वरी, राम मंदिर, गोरेगांव, मालाड, कांदिवली, बोरीवली, दहीसर
पालघर: नायगांव, वसई रोड, नालासोपारा, विरार, वैतरना, सफाले, केलवे रोड, पालघर, उमरोली, बोईसर, वानगांव, दहानू रोड
मुम्बई शहर: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मस्जिद, सैंडहर्स्ट रोड, डॉकयार्ड रोड, रे रोड, कॉटन ग्रीन, शिवड़ी, वडाला रोड
At वडाला रोड, the route splits up into two sections.
ठाणे, दिघा गाँव, ऐरोली, रबाले, घनसोली, कोपरखैरने, तुर्भे, जुईनगर, नेरूल, बामनडोंगरी, तरघर, खारकोपर, गव्हान, रांजनपाडा, न्हावा शेवा, द्रोनागिरी, उरन
वसई रोड, जुचन्द्र, कामन रोड, खारबाव, भिवंडी रोड, कोपर, दिवा जंक्शन, दातिवली, निलजे, तलोजे पांचनंद, नावडे रोड, कलंबोली, पनवेल, सोमाटने, रसायनी, आपटा, जिते, हमरापुर, पेन, कासू, नागोठने, निडी, रोहा
![]() |
विकिमीडिया कॉमन्स पर Mumbai Suburban Railway से सम्बन्धित मीडिया है। |
{{{1}}} | ||||
अगला स्टेशन दक्षिण: [[{{{3}}}]] |
मुंबई उपनगरीय रेलवे : [[{{{2}}} रेलवे (हार्बर लाइन)]] | अगला स्टेशन उत्तर: [[{{{4}}}]] | ||
स्टॉप संख्या: {{{5}}} | आरंभ से कि.मी.: {{{6}}} | प्लेटफॉर्म: {{{7}}} |