मुकुल संगमा | |
---|---|
चित्र:Mukul Sangma and Shaik Mydeen (cropped).jpg | |
11वें मेघालय के मुख्यमंत्री
| |
पद बहाल 20 अप्रैल 2010 – 6 मार्च 2018 | |
पूर्वा धिकारी | डी॰ डी॰ लपांग |
उत्तरा धिकारी | कॉनराड संगमा |
चुनाव-क्षेत्र | अम्पतिगिरि |
जन्म | 20 अप्रैल 1965 चेंगकोमपारा गाँव, अम्पति, दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिला |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक दल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
जीवन संगी | दिकांची डी शिरा |
बच्चे | 4 |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ |
पेशा | चिकित्सक |
मुकुल संगमा (जन्म 20 अप्रैल 1965) भारतीय राज्य मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री हैं तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता हैं।[1]
मुकुल संगमा का जन्म 20 अप्रैल 1965 को बिनय भूषण और रोशन बेगम के यहाँ चेंगकोमपारा गाँव, अम्पति, दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स जिला में हुआ। इन्होने अपनी विद्यालय शिक्षा राजकीय हाईस्कूल, अम्पति से पूर्ण की तथा 1982 में विश्विद्यालय पूर्व परीक्षा शिलांग के सेंट एंटोनी कॉलेज से पूर्ण की।[2] इसके बाद ये इन्होने स्नातक की डिग्री इम्फाल के क्षेत्रीय चिकत्सा विज्ञान संस्थान से प्राप्त की।[3]
संगमा ने सक्रिय राजनीति में वर्ष 1993 में आये और अम्पतगिरि निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय जीत दर्ज की। वह पुनः 1998, 2003 और 2008 में यहाँ से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से विधायक चुने गये।[3]
2003 में वह राज्य के डी॰ डी॰ लपांग की सरकार में गृह एवं शिक्षा मंत्री बने। 11 अप्रैल 2005 को वह राज्य के उपमुख्यमंत्री बने।[4]
13 मई 2009 को वह पुनः डी॰ डी॰ लपांग की सरकार में राज्य के उपमुख्यमंत्री बने।[5][6] 19 अप्रैल 2010 को, डी॰ डी॰ लपांग के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद, 20 अप्रैल 2010 को वह राज्य के मुख्यमंत्री बने।[7]
पूर्वाधिकारी डी॰ डी॰ लपांग |
मेघालय का मुख्यमंत्री 20 अप्रैल 2010 – 6 मार्च 2018 |
उत्तराधिकारी कॉनराड संगमा |