मोकामा Mokama | |
---|---|
निर्देशांक: 25°23′23″N 85°55′09″E / 25.3898°N 85.9191°Eनिर्देशांक: 25°23′23″N 85°55′09″E / 25.3898°N 85.9191°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | बिहार |
ज़िला | पटना ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 2,02,411 |
भाषा | |
• प्रचलित | हिन्दी, मगही |
मोकामा (Mokama) भारत के बिहार राज्य के पटना ज़िले में स्थित एक नगर है। राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ यहाँ से गुज़रता है।[1][2]
मोकामा कोलकाता से 283 मील उत्तर-पूर्व तथा पटना से 51 मील पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा में है। मोकामा एक व्यापारिक केंद्र है, जहाँ धान, चना, गेहूँ, तिलहन, मक्का, चीनी और ज्वार बाजरा का व्यापार होता था। यहाँ गंगा नदी पर एक पुल भी बनाया गया है जिसके द्वारा यह सड़क एवं रेलमार्गों द्वारा प्रदेश एवं देश के अन्य भागों से संबद्ध है। मोकामा का प्रशासन नोटीफाइड एरिया कमेटी द्वारा होता है।
यहाँ बाबा परशुराम का मंदिर है जिसके बारे में मान्यता है कि परशुराम ने इस स्थान पर एक मरी हुई गाय को पुनः जीवित कर दिया था। तब से ही बाबा परशुराम मोकामा के कुल देवता माने जाते हैं।[उद्धरण चाहिए]
मोकामा थाना के अंतर्गत मोर नामक गांव में मां भगवती का विशाल मंदिर है। गंगा के किनारे बरहपुर गांव में माता बिशहरी का मंदिर है जिसके बारे में मान्यता है कि यहाँ विषदंश पीड़ित व्यक्ति ठीक हो जाता है। भगवती मंदिर (मोर) के आसपास के लोग शादी के बाद यहाँ आशीर्वाद लेने आते हैं और जब लड़की की शादी होती है तो लड़की यंहा मंगरोड़ (एक प्रकार की मिठाई जो आटा, मैदा, गुड़,चीनी इत्यादि से बनाया जाता है) चढाने जाती है।{