ये जवनी है दीवानी | |
---|---|
![]() | |
निर्देशक | [Arman khan]] |
पटकथा | अयान मुखर्जी |
कहानी | अयान मुखर्जी |
निर्माता |
हिरू यश जौहर करण जौहर |
अभिनेता |
रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण आदित्य रॉय कपूर कल्की केकलां |
छायाकार | वी॰ मनीकंगन |
संपादक | अकिव अली |
संगीतकार | प्रीतम |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
161 मिनट[1] |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
लागत | ₹40 करोड़ (US$5.84 मिलियन) |
ये जवनी है दीवानी २०१३ में प्रकाशित बॉलीवुड की हास्यप्रधान और युवा पसन्द फिल्म nahi है जिसके निर्माता करण जौहर हैं और यह अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित है।[2][3] इस फील्म में मुख्य भूमिकाओं में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण हैं।[4] २००८ की फील्म बचना ऐ हसीनो के बाद एक साथ प्रथम फील्म है। आदित्य रॉय कपूर और कल्की केकलां सहकलाकार हैं।[5] पहले इसे मार्च २०१३ में प्रदर्शित किया जाना तय हुआ था लेकिन बाद में ३१ मई २०१३ को प्रदर्शित की गई।[6]
ये जवानी है दीवानी दो एकदम अलग लड़का-लड़की के बीच की प्रेम कहानी है। कबीर ठापर उर्फ बनी (रणबीर कपूर) एक बेफिक्र लड़का है जिसका सपना दुनिया घूमना है और जिसे विवाह के बंधन में यकीन नहीं है। वो अपने पिता (फारुख़ शेख़) और सौतेली मां (तन्वी आज़मी) के साथ रहता है। अवि (आदित्य रॉय कपूर) और अदिति (कल्की केकलां) बनी के सबसे अच्छे दोस्त हैं। अदिति को अवि से प्यार है लेकिन उसने ये बात कभी ज़ाहिर नहीं की। ये तीनों दोस्त मनाली जाते हैं। नैना (दीपिका पादुकोण) जो बनी की सहपाठी थी और अब मेडिकल की पढ़ाई कर रही है एक ब्रेक चाहती है और इसलिए इन तीनों दोस्तों के साथ मनाली के लिए निकल पड़ती है। यात्रा के दौरान बनी और नैना एक दूसरे का साथ पसंद करने लगते हैं हालांकि दोनों के बीच ज़रा भी समानता नहीं है। फिर एक दिन नैना, बनी के सामने अपना प्यार जताने वाली होती है लेकिन तभी पता चलता है कि बनी को शिकागो युनिवर्सिटी में छात्रवृत्ति मिल गई है। अब क्योंकि बनी को घूमने का शौक है इसलिए वो इस मौके को गंवाना नहीं चाहता और शिकागो चला जाता है। आठ वर्ष पश्चात बनी अपनी दोस्त अदिति की शादी के लिए भारत लौटता है जहां उसकी मुलाकात दोबारा नैना से होती है। एक बार फिर पुराना प्यार जागता है लेकिन नैना खुद को आगे बढ़ने से रोक लेती है क्योंकि बनी तो दुनिया घूमना चाहता है लेकिन वो अपने परिवार औऱ क्लीनिक (वो अब डॉक्टर है) को नहीं छोड़ना चाहती। इस प्रकार फील्म आगे बढ़ती है।[7]
फील्म के निर्माता हिरू यश जौहर और करण जौहर हैं और यह धर्मा प्रोडक्शंस ने बनाई है। इसके सहनिर्माता अपूर्वा मेहता हैं।
फील्म का का फिल्मांकन हिडिम्बा देवी मन्दिर गुलबा, बंजार, हम्ता और नग्गर हैं। कुछ दृश्य समुद्र तल से १४००० फुट की ऊँचाई ओअर भी फिल्माए गये हैं जहाँ तापमान -१० डिग्री सेल्सियस है। मई २०१२ में कुछ दृश्य उदयपुर में भी फिल्मीत किये गये जिनमें दीपिका और रणबीर पर फिल्माया गया रूमानी गाना भी है।[8] बाद में गर्मी की वजह से सदस्यों को राजस्थान में फिल्मांकन में परेशानी अनुभव हुई।[9][10] अगस्त २०१२ में शूटिंग रुए मॉफ़ेटाड[11] के स्ट्रीट मार्केट में आरम्भ हुई। अन्य दृश्य फ़िल्मिस्तान, मुम्बई में फिल्माए गये। २६ जनवरी २०१३ को एक संगीत अनुक्रम और कुछ दृश्य फिल्माने फील्म प्रतिभागी कश्मीर की यात्रा पर गये। उन्होंने गुल्मर्ग में कोंगडोरी, पहलगाम और श्रीनगर जैसे विभिन्न स्थानों पर फिल्माये।[12]
रणबीर कपूर को सर्वप्रथम फील्म के लिए चुना गया, उसके बाद अयान मुखर्जी को निर्देशन वेक अप सिड के बाद दूसरी के लिए चुना गया।[13] कपूर ने इस फिल्म में अपनी भूमिका के लिए हामी कर दी।[14] महिला कलाकार के लिए कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा के लिए बहुत अटकलबाज़ी की गई।[15] तत्पश्चात पादुकोन को चुना गया।[16] आदित्य रॉय कपूर और कल्की केकलां को बाद में सहयोगी कलाकार की भूमिका के लिए चुना गया।[17] केकलां और कपूर ने क्रमशः अदिति और अवि के किरदार निभाये। शर्मा ने इसकी पुष्टि की कि वह विमूढ़ किरदार निभायेगी।[18]
फिल्म का नाट्य अनुयान १९ मार्च २०१३ को मुम्बई में एक पत्रकार सम्मेलन में अयान मुखर्जी, करण जौहर, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोन द्वारा प्रदर्शित किया गया। इसके प्रदर्शन से पूर्व रण्बीर ने सभी प्रशंसकों को इसका नाट्य अनुयान देखने के लिए आमंत्रित किया।[19]
ये जवानी है दीवानी | ||||
---|---|---|---|---|
ध्वनिपथ प्रीतम द्वारा | ||||
जारी | 29 अप्रैल 2013 | |||
संगीत शैली | चलचित्र ध्वनिपथ | |||
लंबाई | 38:29 | |||
लेबल | टी-सीरीज़ | |||
प्रीतम कालक्रम | ||||
|
सभी प्रीतम द्वारा संगीतबद्ध।
संगीत सूची | ||||
---|---|---|---|---|
क्र॰ | शीर्षक | गीतकार | गायक | अवधि |
1. | "बदतमीज़ दिल" | अमिताभ भट्टाचार्य | बेनी दयाल, शेफाली अलवारेस | 4:12 |
2. | "बलम पिचकारी" | अमिताभ भट्टाचार्य | विशाल डडलानी, शाल्मली खोलगडे | 4:49 |
3. | "इलाही" | अमिताभ भट्टाचार्य | अरिजीत सिंह | 3:33 |
4. | "कबीरा" | अमिताभ भट्टाचार्य | रेखा भारद्वाज, तोची रैणा | 3:43 |
5. | "दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड" | कुमार | अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान | 4:20 |
6. | "सुभानल्लाह" | अमिताभ भट्टाचार्य | श्रीराम, शिल्पा राव | 4:09 |
7. | "घाघरा" | अमिताभ भट्टाचार्य | विशाल डडलानी, रेखा भारद्वाज | 5:04 |
8. | "कबिरा (पुनरावर्ती)" | अमिताभ भट्टाचार्य | अरिजित सिंह, हर्षदीप कौर | 4:29 |
9. | "इलाही (प्रतिदान)" | अमिताभ भट्टाचार्य | मोहित चौहान | 3:52 |
स्कोर पत्रिका ने इस फिल्म के संगीत को ५ में से ३.५ अंक दिये हैं।[20] भारतीय टिकटघर ज्योति प्रकाश को अनुसार यह अलबम बहुत ही अच्छा है और ५ में से ४ अंक दिये हैं।[21] इन.कॉम के आलिशा कोएल्हो ने ५ में से ३.५ अंक दिये हैं।आलिशा कोएल्हो. "मूवी रिव्यू: ये जवानी है दीवानी गिव्ज यू रस". इन.कॉम. मूल से 6 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 मई 2013.</ref> मूवी टैरो की हैपिनेस रिव्यू इंजन में इसे ८५ प्रतिशत अंक मिले।[22]
द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया की मीना लायर और रीडिफ.कॉम पर इस फिल्म को ५ में से ३.५ अंक मिले हैं।[23]
इस फील्म का प्रथम दिन टिकटघर पर सफल रहा।[24][25] प्रथम दिन की ₹19.81 करोड़ (US$2.89 मिलियन) कमाई के साथ यह टिकटघर की चतुर्थ सबसे सफल फिल्म है[26][27]।
|accessdate=
में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
![]() |
विकिमीडिया कॉमन्स पर ये जवानी है दीवानी से सम्बन्धित मीडिया है। |