राखी सावंत | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
नीरू सावंत 25 नवम्बर 1978 बदरपुर |
पेशा | नर्तक, अभिनेत्री |
कार्यकाल | 1999 – अबतक |
ऊंचाई | 5 फीट 5 इंच (1.65 मी॰) |
धर्म | हिन्दू |
राखी सावंत (जन्म २५ नवंबर[1] १९७८[2][3]) एक भारतीय मॉडल, हिन्दी फ़िल्म अदाकार व टेलिविज़न एक्टर, मॉडल और टेलिविज़न शो मेज़बान है। उनका जन्म चौधरी नीरू भेदा के नाम से चौधरी जया भेदा के यहाँ हुआ जिनका विवाह सावंत चौधरी से हुआ था जो वोर्ली पुलिस थाने में कॉन्स्टेबल थे। सावंत ने विले पार्ले में स्थित गोकिलाबाई हाई स्कुल में पढ़ाई की व आगे चलकर मीठीबाई कॉलेज में दाखिला लिया।
राखी सावंत कई बार विवादों में रहीं हैं और उनके विवाद चर्चा का विषय बने हैं। 2018 में एक रेसलिंग कार्यक्रम में उन्हें बतौर मुख्य अतिथि दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बुलाया गया था। वहीं एक महिला पहलवान ने वहां उपस्थित सभी दर्शकों को यह चेलेंज कर दीया कि किसी में दम हो तो मुझे हराकर के दिखाऐ। जब कोई उससे मुकाबले के लिए नहीं आया तो यह चेलैंज राखी सावंत ने स्वीकार कर लीया। राखी रिंग में आ गई, और लडाई के दौरान उस विदेशी महिला पहलवान ने उन्हें उठा लिया और पटखनी दे दी। यह देखकर दर्शक उत्साहित हो गए। तालियां और सीटियां बजने लगीं, लेकिन राखी सावंत की हालत खराब हो गई। राखी सावंत करीब 8 मिनट तक उसी हालत में पड़ी रहीं। रेफरी ने आकर उठने को कहा तो वे उठ न सकीं। क्योंकि उनकी कमर में चोट लगी थी। फिर सिक्योरिटी गार्ड की मदद से उन्हें उठाया गया, लेकिन वे दो कदम न चल सकीं।[4][5][6] 4 अप्रैल 2017 को भगवान वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उन्हें बुर्का पहन लुधियाना अदालत में उपस्थित होना पड़ा, उस समय उनके साथ भारतीय जन विकास दल के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राहुल जोगी भी थे, जिसके कारण उनकी काफी आलोचना हुई थी।[7]
Dhirubhai and Kokilaben Ambani invited us to the wedding of their son Anil to Tina Munim in Bombay in January 1991...
![]() |
विकिमीडिया कॉमन्स पर राखी सावंत से सम्बन्धित मीडिया है। |