राजू शेट्टी | |
---|---|
सांसद - हातकणंगले, महाराष्ट्र
| |
कार्यकाल १२०१४ से २०१९ | |
जन्म | ०१ जून १९६७ शिरोल, कोल्हापुर, महाराष्ट्र |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजू शेट्टी (जन्म ०१ जून १९६७) भारत की सोलहवीं लोक सभा के सांसद हैं। वे स्वाभिमान पक्ष [1] नामक राजनीतिक दल के संस्थापक/अध्यक्ष हैं।[2] [3]
राजू शेट्टी का जन्म ०१ जून १९६७ को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले की शिरोल तहसील में हुआ। वह अन्ना शेट्टी और रत्ना बाई शेट्टी के पुत्र हैं। उन्होंने १०वीं पास बागानी हाईस्कूल, जिला सांगली से वर्ष १९८३-८४ में कोल्हापुर से की। उनका विवाह संगीता शेट्टी से हुआ है और उनका एक बेटा है। एक गरीब किसान परिवार में जन्मे राजू शेट्टी का एक साधारण किसान से संसद तक का राजनीतिक सफर असंख्य कठिनाइयों और बहुत ही समस्याओं से भरा रहा।
राजू शेट्टी शरद जोशी के शेतकारी संगठन (किसान संगठन) से जुड़े थे, लेकिन संगठन के साथ कुछ विवादों के कारण उन्होंने स्वाभिमानी शेतकारी संगठन नाम से एक नया संगठन बनाया।
२००१ में उन्होंने उदगांव निर्वाचन क्षेत्र से जिला परिषद के लिए चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
२००४ में शेट्टी एक निर्दलीय के रूप में शिरोल से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए। बाद में उन्होंने स्वाभिमानी पक्ष का गठन किया।
२००९ के भारतीय आम चुनाव में, उन्होंने स्वाभिमानी पक्ष के उम्मीदवार के रूप में हटकनंगले से चुनाव लड़ा, और मौजूदा सांसद निवेदिता संभाजीराव माने को हराया और लोकसभा के लिए चुने गए।[4]
उनकी पार्टी स्वाभिमानी पक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया और २०१४ में एनडीए में शामिल हो गई। उन्होंने २०१४ में अपने निर्वाचन क्षेत्र, हटकनंगले से फिर से चुनाव लड़ा और कल्लप्पा अवाडे को हराकर संसद के लिए फिर से चुने गए।[5]
२०१९ में हटकनंगले महाराष्ट्र लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में धैर्यशील संभाजीराव माने ५८५७७३ वोटों से जीते। राजू शेट्टी कुल ४८९७३७ वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वह ९६०३९ वोटों से हार गए।[6]
२२ दिसंबर २०११ को उन्हें राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा मुंबई में लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ ईयर २०११ पुरस्कार प्रदान किया गया।
![]() ![]() | यह एक भारतीय राजनीतिज्ञ सम्बन्धी लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |