रामविलास पासवान | |
---|---|
उपभोक्ता मामलात मंत्री, भारत सरकार
| |
पद बहाल 26 मई 2015, पुनः 30 मई 2019 – 8 अक्टूबर 2020 | |
प्रधानमंत्री | नरेन्द्र मोदी |
केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री
| |
कार्यकाल 2004 - 2009 | |
प्रधानमंत्री | मनमोहन सिंह |
केन्द्रीय खनिज मंत्री
| |
कार्यकाल 2001 - 2002 | |
प्रधानमंत्री | अटल बिहारी वाजपेयी |
केन्द्रीय सूचना एवं प्रचारण मंत्री
| |
कार्यकाल 1999 - 2000 | |
प्रधानमंत्री | अटल बिहारी वाजपेयी |
कार्यकाल 1996 - 1998 | |
जन्म | 5 जुलाई 1946 खगड़िया, बिहार |
मृत्यु | 8 अक्टूबर 2020 नई दिल्ली | (उम्र 74)
राजनीतिक दल | लोक जनशक्ति पार्टी |
जीवन संगी | रीना पासवान |
बच्चे | चिराग पासवान (पुत्र) व 3 पुत्रियां |
निवास | खगड़िया, बिहार |
धर्म | हिन्दू धर्म |
रामविलास पासवान भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक थे।[1] वे लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी रहे।[2] वे सोलहवीं लोकसभा में बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वह 9 बार लोकसभा सांसद तथा 2 बार राज्यसभा सांसद रहे।
पासवान जी का जन्म बिहार के खगरिया जिले के शाहरबन्नी गाँव में हुआ। वह एक अनुसूचित जाति परिवार में पैदा हुये थे। उन्होंने 1960 के दशक में राजकुमारी देवी से शादी की। 2014 में उन्होंने खुलासा किया कि लोकसभा नामांकन पत्रों को चुनौती देने के बाद उन्होंने 1981 में उन्हें तलाक दे दिया था। उनकी पहली पत्नी राजकुमारी से उषा और आशा दो बेटियां हैं।[3] 1983 में, अमृतसर से एक एयरहोस्टेस और पंजाबी हिन्दू रीना शर्मा से विवाह किया। उनके पास एक बेटा और बेटी है। उनके बेटे चिराग पासवान एक अभिनेता से बने राजनेता हैं।
श्री पासवान जी पिछले 32 वर्षों में 11 चुनाव लड़ चुके हैं और उनमें से नौ जीत चुके हैं। [4]इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा लेकिन इस बार सत्रहवीं लोकसभा में उन्होंने मोदी सरकार में एक बार फिर से उपभोक्ता मामलात मंत्री पद की शपथ ली। श्री पासवान जी के पास छः प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का अनूठा रिकॉर्ड भी है।[5]
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में 8 अक्टूबर 2020 को दिल्ली में निधन हो गया।[6]इनके पुत्र युवा बिहारी चिराग पासवान ने इनके श्राद्ध में अपना सर मुंडवाकर इन्हे याद किया।[7]
|website=
में बाहरी कड़ी (मदद)
यह एक भारतीय राजनीतिज्ञ सम्बन्धी लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |