रायगंज वन्य अभयारण्य | |
---|---|
Raiganj Wildlife Sanctuary कुलिक पक्षी अभयारण्य | |
आईयूसीएन श्रेणी द्वितीय (II) (राष्ट्रीय उद्यान) | |
अवस्थिति | उत्तर दिनाजपुर ज़िला, पश्चिम बंगाल, भारत |
निकटतम शहर | रायगंज |
निर्देशांक | 25°38′13″N 88°07′16″E / 25.637°N 88.121°Eनिर्देशांक: 25°38′13″N 88°07′16″E / 25.637°N 88.121°E |
क्षेत्रफल | 1.3 वर्ग किलोमीटर (14,000,000 वर्ग फुट) |
स्थापित | 1985 |
शासी निकाय | वन विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार |
रायगंज वन्य अभयारण्य (Raiganj Wildlife Sanctuary), जिसे कुलिक पक्षी अभयारण्य (Kulik Bird Sanctuary) भी कहा जाता है, भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर दिनाजपुर ज़िले में रायगंज के समीप स्थित एक अभयारण्य है।[1][2]
इस अभयारण्य में 164 पक्षी जातियाँ पाई जाती हैं। ऋतु के अनुसार यहाँ हर वर्ष अन्य स्थानों से लगभग एक लाख पक्षी प्रवास के लिए आते हैं। प्रवासी पक्षियों में घोंघिल, बगुले व रात्रि बगुले शामिल हैं, और वर्षभर निवास करने वाले पक्षियों में चील, उल्लू, रामचिरैया, कठफोड़वा व भुजंगा आते हैं।