राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (National Biodiversity Authority (NBA)) भारत की पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था है। राष्ट्रीय जैव विविधता अधिनियम २००२ के प्रावधानों को लागू करने के लिए इसकी स्थापना वर्ष 2003 में की गई।

   इसका मुख्यालय चेन्नई में स्थित है। NBA की स्थापना कन्वेंशन ऑन बायोलॉजिकल डाइवर्सिटी CBD नाम की एक अंतर्राष्ट्रीय संधि की शर्तों के पालन हेतु 1 ऑक्टूबर 2003 को की गई थी।

वर्तमान में कुल 45 जैव विविधता विरासत स्थल हैं।

  • 9 फरवरी 2024 को 45 वां स्थल गुप्तेश्वर वन, ओडिशा बना। यह भगवान शिव को समर्पित है।
  • पहला जैव विविधता स्थल नल्लूर टैमेरिण्ड ग्रोव, बंगलुरु है।
  • सर्वाधिक स्थल पश्चिम बंगाल(10) में है।
  • घड़ियाल पुनर्वास केंद्र, लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक मात्र जैव विविधता विरासत स्थल है।

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]