राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) | |
संस्था अवलोकन | |
---|---|
स्थापना | 2004 |
मुख्यालय | नई दिल्ली, दिल्ली, भारत |
कर्मचारी | Classified |
वार्षिक बजट | Classified |
संस्था कार्यपालक | S C Jha [1], Chief |
मातृ संस्था | भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार |
वेबसाइट | |
ntro |
राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO; अंग्रेज़ी: National Technical Research Organisation)[2] भारत की एक तकनीकी खुफिया एजेंसी है [3], जो कि प्रधान मंत्री कार्यालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के अधीन है। [4] इसे 2004 में स्थापित किया गया था। [5] इसमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिप्टोलॉजी रिसर्च एंड डेवलपमेंट (NICRD) भी शामिल है, जो एशिया में अपनी तरह का पहला है। [6] NTRO के "आचरण के मानदंड" (norms of conduct) इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के समान ही हैं। [7] [8]
यह एजेंसी विमानन और रिमोट सेंसिंग, डेटा एकत्रण और प्रसंस्करण (data gathering and processing), साइबर सुरक्षा, क्रिप्टोलॉजी सिस्टम, रणनीतिक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर विकास और रणनीतिक निगरानी में भारत की प्रौद्योगिकी क्षमताओं का विकास करती है। [9] इसके पास भारत के कई सैटेलाइट (जैसे RISAT-1 और RISAT-2) के डेटा का प्रयोग करने की भी अनुमति है।[10]
सितंबर 2013 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के पास बोरदा गाँव में NTRO को स्थापित करने के लिए 180 हेक्टेयर भूमि आवंटित की। [11] [12]
{{cite news}}
: |last=
has generic name (help)
{{cite web}}
: Check date values in: |archive-date=
(help)