रेणुका झील | |
---|---|
Renuka Lake | |
रेणुका झील | |
स्थान | सिरमौर ज़िला, हिमाचल प्रदेश |
निर्देशांक | 30°36′36″N 77°27′30″E / 30.61000°N 77.45833°Eनिर्देशांक: 30°36′36″N 77°27′30″E / 30.61000°N 77.45833°E |
झील प्रकार | कम-ऊँचाई झील |
द्रोणी देश | ![]() |
तट लम्बाई1 | 3,214 मी॰ (10,545 फीट) |
सतही ऊँचाई | 672 मी॰ (2,205 फीट) |
सन्दर्भ | hptdc.gov.in |
आधिकारिक नाम: रेणुका आर्द्रभूमि | |
अभिहीत: | 8 नवम्बर 2005 |
सन्दर्भ क्रमांक | 1571[1] |
1 तट लम्बाई का मापन सटीक नहीं होता है |
रेणुका झील (Renuka Lake) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के सिरमौर ज़िले में स्थित एक झील है। समुन्द्र तल से 672 मीटर की ऊँचाई पर स्थित, यह हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी झील है और इसकी परिधि 3,214 मीटर है। झील का नाम देवी रेणुका के नाम पर पड़ा है और इसके किनारे उनका एक मन्दिर स्थित है। सन् 2005 में इसे रामसर सम्मेलन द्वारा एक रामसर सूचित आर्द्रभूमि की मान्यता दी गई। झील पर नौका विहार उपलब्ध है। यहाँ पर एक सिंह सफारी और एक चिड़ियाघर हैं। प्रतिवर्ष नवम्बर में यहाँ एक मेला आयोजित करा जाता है।[2][3][4]
प्रबोधिनी एकादशी की पूर्व संध्या पर पांच दिन भर राज्य स्तरीय श्री रेणुका जी मेला श्री रेणुका जी झील हिमाचल में, अपने दिव्य मां श्री रेणुका जी के घर पर पुत्र भगवान परशुराम के आगमन के साथ शुरू होता है। पांच दिवसीय मेले के दौरान यहां देश भर से कई लाख भक्त भगवान परशुराम व उनकी मां रेणुका जी के दिव्य मिलन के पवित्र अवसर को देखने के लिए यहाँ आते हैं।