रैली अराउंड द रेड फ़्लैग इफ़ेक्ट (या सिंड्रोम ), अंग्रेज़ी में rally 'round the flag effect (or syndrome) (अनुवाद: लाल झंडे के इर्द-गिर्द गश्त लगाना) राजनीतिक विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में एक अवधारणा है। इसके अनुसार अंतर्राष्ट्रीय संकट या युद्ध के समय में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति की लोकप्रियता अल्पकालिक रूप से बढ़ जाती है।[1] इससे कुछ समय के लिए सरकारी नीतियों की आलोचना में कमी आ जाती है। इस कारण इसे पथांतरणकारी विदेश नीति (diversionary foreign policy) के एक कारक के रूप में देखा जा सकता है।
राजनीतिक वैज्ञानिक जॉन म्यूलर ने 1970 में "Presidential Popularity from Truman to Johnson" ("ट्रूमैन से जॉनसन तक राष्ट्रपति लोकप्रियता") नामक एक ऐतिहासिक अनुसंधान-पत्र में इस प्रभाव का सुझाव दिया। उनके अनुसार इसमें तीन गुण होते हैं-[2]
इसके अलावा, मुलर ने रैलियों की पांच श्रेणियां बताईं। आधुनिक राजनीतिक वैज्ञानिक मानते हैं कि ये श्रेणियाँ अब पुरानी हो चुकी हैं, क्योंकि ये शीत युद्ध की घटनाओं पर बहुत अधिक आधारित हैं।[3] ये पांच श्रेणियां निम्नलिखित हैं: