![]() | इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के लिए उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (जुलाई 2015) स्रोत खोजें: "लक्ष्मी नगर" दिल्ली – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
लक्ष्मी नगर पूर्व दिल्ली में एक बड़े पैमाने पर आवासीय क्षेत्र है। यह विकास मार्ग पर स्थित है। लक्ष्मी नगर 'मंगल बाज़ार' के लिए प्रसिद्ध है जिसका अर्थ मंगलवार को लगने वाला बाज़ार है।लक्ष्मी नगर भारत और नेपाल के के विभिन्न राज्यों से दिल्ली आने वाले चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) कोर्स का अध्ययन करने वाले छात्रों के लिए आवासीय क्षेत्र में जाना जाता है। लक्ष्मी नगर विकास मार्ग पर मेट्रो स्टेशन के पास एक लोकप्रिय व्यावसायिक परिसर है। यह दिल्ली मेट्रो रेल के 'आनंद विहार आईएसबीटी' के ब्लू लाइन पर है। अक्षरधाम मंदिर लक्ष्मी नगर से 500 मीटर की दूरी पर है। लक्ष्मी नगर अपने डीडीए खेल मैदान के लिए बहुत प्रसिद्ध है।