लद्दाख़ पर्वतमाला Ladakh Range | |
---|---|
![]() लद्दाख़ पर्वतमाला | |
भूगोल | |
देश | ![]() |
राज्य | लद्दाख़ |
विभाग | लद्दाख़ |
ज़िला | लेह |
बस्ती | लेह |
मातृ श्रेणी | काराकोरम पर्वतमाला |
सीमा निर्माण | कैलाश पर्वतमाला (तिब्बत में) |
लद्दाख़ पर्वतमाला (Ladakh Range) भारत के लद्दाख़ क्षेत्र के मध्य भाग में स्थित एक पर्वतमाला है। इसका उत्तरी छोर पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र तक जाता है। यह सिन्धु नदी व श्योक नदी की घाटियों के बीच स्थित है और 370 किमी तक चलती है। लद्दाख़ की राजधानी लेह इसी पर्वतमाला के चरणों में स्थित है। लद्दाख़ पर्वतमाला काराकोरम पर्वतों की एक दक्षिणी उपशृंखला है। चोरबत ला (5,090 मी), खारदोंग ला (5,602 मी), चांग ला (5,599 मी), दीगार ला ((5,400 मी) और त्साका ला (4,724 मी) लद्दाख़ पर्वतमाला के प्रमुख दर्रे हैं।[1][2]