लावण्या त्रिपाठी | |
---|---|
जन्म |
15 दिसम्बर 1990 अयोध्या, उत्तर प्रदेश, भारत |
आवास | हैदराबाद |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
शिक्षा | मार्शल स्कूल |
शिक्षा की जगह | ऋषि दयाराम नेशनल कॉलेज |
पेशा | अभिनेत्री, मॉडल और नृतक |
कार्यकाल | 2006–वर्तमान |
ऊंचाई | 1.57 मी॰ (5 फीट 2 इंच) |
भार | 54 किलोग्राम |
लावण्या त्रिपाठी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, मॉडल और नृतक है, जो मुख्य रूप से तेलुगू भाषा में बनी फिल्मों में काम करती हैं। मॉडल के रूप में काम करने के बाद इन्होंने 2006 में मिस उत्तराखंड बनी थी। 2012 में ये अंडला राक्षसी नाम की एक तेलुगू भाषा में बनी फिल्म के साथ इन्होंने फिल्मों में कदम रखा।
इन्होंने 2012 की तेलुगू भाषा में बनी फिल्म अंडला राक्षसी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।[1] इस फिल्म में काम करने का मौका इन्हें ऑडीसन में जीतने के बाद मिला, जिसमें भाग लेने का सुझाव इनके एक दोस्त ने दिया था। इन्हें इनके मिधुना में इनके कार्य के लिए काफी प्रशंसा मिली और इन्होंने माँ टीवी के सर्वश्रेष्ठ शुरुआत करने वाली अभिनेत्री की श्रेणी में पुरस्कार भी जीता था। इसी साल इन्हें डूसूकेल्था में काम किया, जो काफी सफल रहा। 2014 में इन्होंने ब्राह्मण के साथ तमिल सिनेमा में कदम रखा। इस फिल्म में ये एक पत्रकार बनने की इच्छुक लड़की, गायत्री का किरदार निभा रही थी। इसी के तुरंत बाद ही इन्हें तमिल भाषा की एक और फिल्म में काम मिल गया, जो नानुम राउडिधान थी। हालांकि बाद में नए प्रॉडक्शन स्टुडियो ने इस परियोजना में काम शुरू किया तो, इन्हें इस परियोजना से निकाल दिया गया। उनकी इसके बाद अगली तेलुगू फिल्म भले भले मगदीवोय थी, जिसमें ये नानी के साथ काम कर रही थीं।[2]
इनका जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में हुआ था और उत्तराखंड के देहरादून शहर में ये पली-बढ़ीं थी। इनके पिता एक वकील हैं, जो अपना अभ्यास हाई कोर्ट और सिविल कोर्ट में करते हैं, और इनकी माँ शिक्षिका थी। इनके एक बड़ा भाई और एक बड़ी बहन हैं।[3] इन्होंने अपनी पढ़ाई देहरादून के मार्शल स्कूल में पूरी की और उसके बाद मुंबई आ गईं। वहाँ इन्होंने ऋषि दयाराम नेशनल कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।[3][4]
इनके अनुसार ये हमेशा से ही टीवी पर आना चाहती थीं, लेकिन पिता चाहते थे कि वो पहले पढ़ाई पूरी कर लें। उसके बाद इन्होंने मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और बाद में कुछ विज्ञापनों में काम करने के बाद टेलीविजन शो में भी अभिनय किया। ये 2006 में मिस उत्तराखंड भी बन गई।