स्थान | काग़ान घाटी, ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा |
---|---|
निर्देशांक | 35°0′8.04″N 73°9′2.66″E / 35.0022333°N 73.1507389°E |
झील प्रकार | पर्वतीय/हिमानीय झील |
मुख्य अन्तर्वाह | हिमानी का जल |
द्रोणी देश | पाकिस्तान |
सतही ऊँचाई | 3,410 मी॰ (11,190 फीट) [1] |
बस्तियाँ | काग़ान, नारान, बालाकोट |
लूलूसर या लालूसर (दोनों नाम प्रचलित हैं) पाकिस्तान के उत्तरी भाग में ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के मानसेहरा ज़िले की काग़ान घाटी में स्थित एक पर्वतीय झील और पर्वतों का समूह है। ३,४१० मीटर (११,१९० फ़ुट) की ऊँचाई पर स्थित यह झील कुनहार नदी का मूल स्रोत है। यह एक बड़ा पर्यटक-आकर्षण है।[2]
१८५७ का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के काल में ५५वाँ बंगाल देशीय पैदल दस्ता ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा क्षेत्र में तैनात था। विद्रोह फैलने पर उस का बड़ा भाग उसमें शामिल हो गया और ब्रिटिश अफ़सरों को मार डाला। जब अंग्रेज़ विद्रोह दबाने में सफल हुए तो विद्रोहियों का अंतिम गुट लूलूसर के पास ही गिरफ़्तार करा गया।