वाई॰ एस॰ राजशेखर रेड्डी

वाइ एस राजशेखर रेड्डी

पद बहाल
14 मई 2004 – 2 सितम्बर 2009
पूर्वा धिकारी नारा चन्द्रबाबू नायडू
उत्तरा धिकारी कोणिजेटि रोशय्या
चुनाव-क्षेत्र पुलिवेन्दुला

कार्यकाल
1999 – 2004

जन्म 8 जुलाई 1949
पुलिवेन्दुला, आन्ध्र प्रदेश
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवन संगी विजयलक्ष्मी
बच्चे वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी (पुत्र) शर्मिला (पुत्री)
निवास बेगमपेट, हैदराबाद
धर्म ईसाई (दक्षिण भारत)[1][2]

डॉक्टर येदुगुड़ी संदिंती राजशेखर रेड्डी (जन्म:8 जुलाई 1949 - निधन:2 सितंबर 2009) वाईएसआर नाम से लोकप्रिय, वर्ष 2004 से 2009 तक आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।[3] वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्थे।

राजनीतिक करियर

[संपादित करें]

वे कड़प्पा से नौंवीं, दसवीं, ग्यारवीं और बारहवीं लोकसभा के लिए चार बार लोकसभा सदस्य चुने गए। पुलिवेंदुला से पांच बार विधानसभा सदस्य चुने गए। 2003 में उन्होंने पूरे आन्ध्र प्रदेश में पदयात्रा की. 2004 में उन्हीं के नेतृत्व में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीता.

2 सितंबर 2009 को उन्हें ले जा रहा हेलीकॉप्टर नल्लामला के जंगल में खो गया। 3 सितंबर की सुबह करनूल से 40 नॉटिकल मील की दूरी पर रूद्रकोंडा की पहाड़ी पर उनका क्षत-विक्षत शव मिला. उनके साथ हेलीकॉप्टर से जा रहे चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई। उनके लापता हेलीकॉप्टर की खोज के लिए भारत का सबसे बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Arora, Vishal (3 सितंबर 2009). "Head of Indian state, a Christian, killed in chopper crash". Religious Intelligence. Archived from the original on 10 सितंबर 2009. Retrieved 10 सितंबर 2009.
  2. Akkara, Anto (4 सितंबर 2009). "Christians mourn state leader who fought for Dalits". Ecumenical News International. Episcopal Life Online. Archived from the original on 6 सितंबर 2009. Retrieved 10 सितंबर 2009.
  3. "राजशेखर रेड्डी का निधन". Archived from the original on 18 अगस्त 2019. Retrieved 18 अगस्त 2019.