वाणी विश्वनाथ | |
---|---|
जन्म | ओलूर, केरल, भारत |
पेशा | अभिनेत्री |
कार्यकाल | 1989–वर्तमान |
राजनैतिक पार्टी | तेलुगु देशम पार्टी |
जीवनसाथी | बाबूराज (वि॰ 2002) |
बच्चे | 2 (अर्चा, आद्री) |
पुरस्कार |
केरल राज्य फिल्म पुरस्कार 2000 |
वाणी विश्वनाथ एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से मलयालम और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। [1]सन 2000 में, वाणी ने टीवी चंद्रन द्वारा निर्देशित फिल्म सुसन्ना में अपने प्रदर्शन के लिए दूसरी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का केरल राज्य फिल्म पुरस्कार जीता। [2] उन्हें मॉलीवुड की "एक्शन क्वीन" भी कहा जाता हैं। [3] सन 2017 में, वह आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी में शामिल हो गईं। [4]
वाणी का जन्म एक मलयाली परिवार मे ओल्लुर, त्रिशूर में हुआ। उनके माता-पिता थजथुवेटिल विश्वनाथन, एक ज्योतिषी और गिरिजा एक गृहिणी हैं, उनका जन्म पांच बच्चों में से चौथे के रूप में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट राफेल कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, ओलूर और उसके बाद चेन्नई में पुरी की। जब वह 13 वर्ष की थी, तब उनके पिता ने ज्योतिष के माध्यम से भविष्यवाणी की थी कि वह एक अभिनेत्री बनेगी और साथ ही वह राजनीति में प्रवेश करेगी। [5]
वह मुख्य रूप से मलयालम और तेलुगु फिल्मों में दिखाई दी हैं। उन्होंने द किंग में मम्मूटी के साथ और उस्ताद में मोहनलाल के साथ और चिंतामणि कोलाकेस में सुरेश गोपी के साथ अभिनय किया। वह कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी दिखाई दीं। वह दक्षिण भारत में अपने समय के बड़े सितारों में से एक थीं। टॉलीवुड सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ उनकी टॉलीवुड फिल्म घराना मोगुडु बहुत हिट रही। वाणी ने सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के साथ जंग और भीष्म में दो हिंदी फिल्मों में भी काम किया।
इन्होने बाबूराज के साथ कई फिल्मों में काम करने के दौरान उन्हें उनसे प्रेम हो गया और उन्होने 2002 में शादी कर ली और उनके दो बच्चे हैं। [6]