विजू खोटे | |
---|---|
![]() जून 2013 में विजू खोटे | |
जन्म |
विट्टल बापुराव खोटे 17 दिसम्बर 1941 बंबई, बंबई प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत |
मौत |
30 सितम्बर 2019 (आयु 77)[1] मुंबई, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | अभिनेता |
विजू खोटे (17 दिसंबर 1941 - 30 सितंबर 2019), एक भारतीय अभिनेता थे। इन्हें हिंदी और मराठी सिनेमा में 300 से अधिक फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। वह फिल्म शोले में डकैत कालिया और अपने संवाद "सरदार मैनें आपका नमक खाया है" और फिल्म अंदाज़ अपना अपना में रॉबर्ट के संवाद "गलती से मिस्टेक हो गया" संवाद के लिये प्रसिद्ध थे।[2][3] टेलीविजन पर उन्हें ज़बान संभलके (1993) में उनकी भूमिका के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है।[4][5] उन्होंने वर्षों तक मराठी थिएटर में भी काम किया था।[6]
खोटे की मृत्यु 30 सितंबर 2019 को 77 वर्ष की आयु में उनके मुंबई स्थित घर पर हुई।[7]
<ref>
का गलत प्रयोग; bol
नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।