कंपनी प्रकार | Private |
---|---|
उद्योग | Commodity |
स्थापित | 1966 Rotterdam, Netherlands[1] |
स्थापक | Henk Viëtor[1][2] Jacques Detiger[1][2] |
मुख्यालय | Geneva, Switzerland; Rotterdam, the Netherlands [3] |
सेवा क्षेत्र | विश्वव्यापी |
प्रमुख लोग | Russell Hardy, CEO ; Ian Taylor, Chairperson [4] |
सेवाएँ | Energy trading, Commodity trading |
आय | US$231 billion[5] |
शुद्ध आय | 13,00,00,00,000 अमेरिकी डॉलर (2023) |
मालिक | Vitol Holding B.V |
कर्मचारियों की संख्या | 1365 [6] |
वेबसाइट | www |
विटोल समूह (अंग्रेजी में: Vitol Group) एक डच ऊर्जा और वस्तु व्यापार कंपनी है जिसकी स्थापना रॉटरडैम में 1966 में हेंक वेइटोर और जैक्सन डेटिगर द्वारा की गई थी।[7][8][1][2][9] हालांकि भौतिक व्यापार, रसद और वितरण कारोबार के मूल में हैं, इन्हें रिफाइनिंग, शिपिंग, टर्मिनलों, अन्वेषण और उत्पादन, बिजली उत्पादन और खुदरा व्यवसायों द्वारा पूरक किया जाता है। विटोल के दुनिया भर में 40 कार्यालय हैं और 2018 में $ 231 बिलियन की संप्राप्ति के साथ इसके सबसे बड़े संचालन जिनेवा, ह्यूस्टन, लंदन और सिंगापुर में हैं। 2018 में $ 231 बिलियन[10] की संप्राप्ति के साथ, [10] यह दुनिया का सबसे बड़ा स्वतंत्र ऊर्जा व्यापारी है, और फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में नौवें स्थान पर रहता।[11] चूंकि विटोल अपने मुनाफे को व्यापक रूप से प्रकाशित नहीं करता है, अतः वस्तु व्यापार में अपने जैसे अधिकांश प्रतियोगियों की तरह, यह भी अक्सर रैंकिंग सूची से बाहर रखा जाता है। लेकिन कंपनी अपने उन उधारदाताओं और कुछ ऊर्जा समूहों को वित्तीय जानकारी प्रदान करती है जिनके साथ यह व्यापार करती है।[12] कंपनी प्रति वर्ष 350 मिलियन टन से अधिक कच्चे तेल लाना - लेजाना करती है और दुनिया भर में इसे स्थानांतरित करने के लिए 250 सुपरटैंकर और अन्य जहाजों को नियंत्रित करती है। औसतन यह 7 मिलियन (70 लाख) बैरल से अधिक तेल और उत्पादों का प्रतिदिन नियंत्रण करती है - जो संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता जापान की दैनिक खपत के बराबर।[13][14]