विरुदुनगर Virudhunagar விருதுநகர் | |
---|---|
विरुदुनगर दृश्य | |
निर्देशांक: 9°34′59″N 77°57′00″E / 9.583°N 77.950°Eनिर्देशांक: 9°34′59″N 77°57′00″E / 9.583°N 77.950°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | तमिल नाडु |
ज़िला | विरुदुनगर ज़िला |
ऊँचाई | 102 मी (335 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 72,296 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | तमिल |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 626001 |
दूरभाष कोड | 04562 |
वाहन पंजीकरण | TN-67 |
विरुदुनगर (Virudhunagar) भारत के तमिल नाडु राज्य के विरुदुनगर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है और कौशिका नदी के किनारे बसा हुआ है। विरुदुनगर राज्य की राजधानी, चेन्नई, से 506 दक्षिणपश्चिम और मदुरई से 53 किमी दक्षिण में स्थित है। यह एक महत्वपूर्ण व्यापारिक नगर है।[1][2][3]
तमिल भाषा में "विरुदु" का अर्थ "ध्वज" होता है। मान्यता है कि इतिहास में यहाँ एक योद्धा आया था जिसने स्थानीय नागरिकों को ललकारा। एक नागरिक ने उसकी चुनौती स्वीकार करी और योद्धा को मारकर उसके ध्वजों को छीन लिया। तब से नगर का नाम इसी घटना पर पड़ गया।[4]