विश्वास सारंग | |
---|---|
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 2008 | |
चुनाव-क्षेत्र | नरेला |
पद बहाल 2013 – दिसम्बर 2018 | |
उत्तरा धिकारी | आरिफ अकील, कमलेश पटेल |
जन्म | 29 दिसम्बर 1971[1] |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
जीवन संगी | रूमा सारंग |
बच्चे | 2 |
निवास | भोपाल, मध्यप्रदेश |
शैक्षिक सम्बद्धता | ऐम.आई.ई.टी, गोंडिया |
पेशा | राजनीतिज्ञ |
स्त्रोत [[1]]
|
विश्वास सारंग (जन्म - 29 दिसम्बर 1971) भारतीय जनता पार्टी से जुड़े मध्यप्रदेश के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे 2008 से भोपाल के नरेला से मध्यप्रदेश विधानसभा के पहले एवं वर्तमान विधायक हैं।[2][3] सारंग ने 2013 से 2018 तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अधीन मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया।[4]
विश्वास सारंग की शिक्षा स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल लखेरापुरा, भोपाल से हुई है, जहाँ उन्होंने बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की l गोंदिया जिले के M.I.E.T. महाविद्यालय से बी.ई. (सिविल इंजीनियरिंग) की उपाधि प्राप्त की। वे बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक रहे हैं। आपने छात्र जीवन में रहते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की।[5]
वर्ष 2011 में - विधायक प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्रीस, स्विट्ज़रलैण्ड, बेल्जियम, आस्ट्रिया, जर्मनी, फ़्रांस, यू.ए.ई. एवं मलेशिया की यात्रा की।
वर्ष 2012 में - दक्षिण अफ्रिका
वर्ष 2016 में - चीन