वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय | |
---|---|
विश्वविद्यालय की आधिकारिक मुहर | |
आदर्श वाक्य: | सत्यम् ज्ञानम् अनन्तम् (संस्कृत) |
स्थापित | 1965 |
प्रकार: | राज्य विश्वविद्यालय |
कुलाधिपति: | गुजरात के राज्यपाल |
कुलपति: | [1] |
अवस्थिति: | सूरत, गुजरात, भारत
(21°09′12″N 72°47′00″E / 21.1534°N 72.7832°Eनिर्देशांक: 21°09′12″N 72°47′00″E / 21.1534°N 72.7832°E) |
परिसर: | नगरीय |
सम्बन्धन: | विश्वविद्यालय अनुदान आयोग |
जालपृष्ठ: | vnsgu.ac.in |
वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय गुजरात के सूरत नगर में स्थित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। पहले इसका नाम 'दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय' था जिसे २००४ में गुजराती के महान कवि नर्मद के नाम पर रखा गया। इसकी स्थापना १९६७ में हुई थी।
यह विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रदान करता है। रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र, सांख्यिकी, अंग्रेजी, गणित, भौतिकी जैसे पारंपरिक विषयों के अलावा यह गैर-पारंपरिक विषयों जैसे लोक प्रशासन, ग्रामीण अध्ययन, तुलनात्मक साहित्य और जलीय-जीव विज्ञान में पाठ्यक्रम प्रदान करता है। विश्वविद्यालय के सबसे मान्यता प्राप्त विभागों में से एक कंप्यूटर अनुप्रयोग का मास्टर है।
'नर्मद स्मृति भवन' नाम से सारिका सदन की प्रतिकृति बनायी गयी है। सारिका सदन, कवि नर्मद के पैतृक घर का नाम है जिसमें उनकी कृतियाँ एवं अन्य निजी वस्तुएँ संजोयी गयी हैं।
![]() | यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |