वृषकेतु संस्कृत महाकाव्य महाभारत का एक चरित्र है।
वृषकेतु महाभारत के उन चरित्रों में से हैं जो युद्ध के बाद भी जीवित रहें। वे कर्ण के नौ पुत्रों में सबसे छोटे पुत्र थें।[1] कर्ण ने उन्हें अस्त्र-शस्त्र के साथ ब्रह्मास्त्र भी चलाना सिखाया था, किन्तु महाभारत युद्ध के बाद श्रीकृष्ण ने उन्हें यह ज्ञान किसी को भी देने से मना कर दिया था।[उद्धरण चाहिए] जब पांडवों को पता चला कि कर्ण उनका बड़ा भाई है, तब उन्होंने वृषकेतु को अपना पुत्र मान लिया और उसे इन्द्रप्रस्थ का राजा बना दिया। वृषकेतु के आठ भाइयों - वृषसेन, चित्रसेन, सत्यसेन, सुषेन, वनसेन, द्विपाल, प्रसेन तथा शत्रुंजय - का भी उल्लेख मिलता है।[2][3]