![]() वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान की मोहर | |
पूर्व नाम | वेल्लोर इंजीनियरिंग कॉलेज |
---|---|
प्रकार | निजी मानित विश्वविद्यालय |
स्थापित | 1984 |
संस्थापक | गोविंदसामी विश्वनाथन |
कुलाधिपति | गोविंदसामी विश्वनाथन |
स्थान | वेल्लोर, तमिलनाडु, भारत |
परिसर | शहरी |
रंग | नीला और सफेद |
उपनाम | वीआइटियन |
संबद्धताएं | यूजीसी |
जालस्थल | www |
वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान (वीआईटी), भारत के वेल्लोर के काटपाड़ी में स्थित एक निजी शोध मानित विश्वविद्यालय है।[1][2] 1984 में जी. विश्वनाथन द्वारा वेल्लोर इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में स्थापित, यह संस्थान 66 स्नातक, 58 स्नातकोत्तर, 15 एकीकृत, 2 अनुसंधान और 2 एम.टेक औद्योगिक कार्यक्रम प्रदान करता है।[3] इसके परिसर वेल्लोर और चेन्नई में स्थित हैं और इसके भगिनी विश्वविद्यालय अमरावती और भोपाल में स्थित हैं।
भारत सरकार ने वीआईटी को प्रतिष्ठित संस्थानों (IoE) में से एक के रूप में मान्यता दी है।