शमिताभ | |
---|---|
निर्देशक | आर बल्कि |
लेखक | आर बल्कि |
निर्माता |
सुनील लुल्ला आर बल्कि आर के दामनी अमिताभ बच्चन अभिषेक बच्चन सुनील मंचन्दा शोभा कपूर एकता कपूर धनुष |
अभिनेता |
|
छायाकार | पी सी श्रीराम |
संपादक | हेमंती सरकार |
संगीतकार | इलयराजा |
निर्माण कंपनी |
होप प्रॉडक्शन |
वितरक | एरॉस इंटरनेशनल[1] |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
शमिताभ एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन आर बल्कि ने किया है। इस फ़िल्म का निर्माण सुनील लुल्ला, आर बल्कि, आर के दामनी, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सुनील मंचन्दा, शोभा कपूर, एकता कपूर और धनुष ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में अमिताभ बच्चन, धनुष और अक्षरा हासन हैं। यह फ़िल्म 6 फरवरी 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी।
अगस्त 2013 में इस फ़िल्म में धनुष को लेने की अफवाह आई थी लेकिन आर बल्कि ने इसे खारिज कर दिया।[4] उन्होने कहा की वह केवल उसे विज्ञापन बनाने के लिए वह कार्य कर रहे हैं।[5] इसके पश्चात नवम्बर 2013 में उन्होने अमिताभ बच्चन को इस फ़िल्म में लिया। साथ ही बॉलीवुड फ़िल्म रांझणा से अपनी बॉलीवुड फिल्मों की शुरुआत करने वाले कलाकार धनुष को भी उनके साथ ही मुख्य भूमिका में रखा। इसके बाद कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन को इस फ़िल्म में लिया।[6] इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन इस कहानी के केन्द्रीय पात्र है।[7] इस फ़िल्म का नाम बॉलीवुड के सितारे अभिताभ बच्चन से बहुत मिलता है।[8] इस फ़िल्म के नाम का खुलासा फ़िल्म के आधे बने समय ही हो गया था।[9] इसमें अमिताभ बच्चन एक छोटे कलाकार धनुष को जो बोल नहीं सकता, उसे अपनी आवाज देते है।[10] इस फ़िल्म का नाम अमिताभ बच्चन और धनुष के नाम से लिया गया है।[11] धनुष से श और अमिताभ बच्चन के नाम को उपसर्ग के रूप में प्रयोग कर शमिताभ नाम बनाया गया।[12]
मुख्य किरदार के रूप में राजीव रविन्द्रनाथन जो 2009 में 3 ईडियट्स फ़िल्म में कार्य कर चुके हैं, उन्हे लिया गया।[13] अगस्त 2014 में फ़िल्म निर्देशक महेश भट्ट भी कुछ समय के लिए अभिनय के लिए चुना।[14] उसके बाद पता चला की इस फ़िल्म में रोहित शेट्टी, करन जौहर, महेश भट्ट, अनुराग बसु, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, राजकुमार हिरानी, गौरी शिंदे, जावेद अख्तर, बोनी कपूर और एकता कपूर भी दिखाई देंगे।[15]
इस फ़िल्म का मुख्य भाग महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित एक नगर इगतपुरी में हुई।[16] यह बॉलीवुड की पहली फ़िल्म है, जिसका निर्माण हेलसिंकी नामक शहर में हुआ है।[17][18] फ़िनलैण्ड में फ़िल्म बनाते समय एक बार बर्फीला तूफान आया और सभी कलाकारों को 10 किलोमीटर समान के साथ पैदल चलना पड़ा। लेकिन बाद में दूसरे दिन वह फ़िल्म के निर्माण को जारी रखते हुए कार्य करना शुरू किया।[19]
शमिताभ | |
---|---|
गानों की सूची इलयराजा द्वारा | |
जारी | 16 जनवरी 2015 |
लंबाई | 25:40 |
भाषा | हिन्दी |
लेबल | एरॉस |
गानों की सूची[20] | ||||
---|---|---|---|---|
क्र॰ | शीर्षक | गीतकार | गायक | अवधि |
1. | "इश्क़ ए फिलूम" | स्वानन्द किरकिरे | सूरज जगन | 04:30 |
2. | "श श श मी मी मी" | कौसर मुनीर | करालिसा मोंटेरो | 05:20 |
3. | "पिद्द्ली सी बातें" | स्वानन्द किरकिरे | अमिताभ बच्चन | 05:09 |
4. | "स्टीरियोफोनिक सन्नाटा" | स्वानन्द किरकिरे | श्रुति हासन | 04:59 |
5. | "थप्पड़" | स्वानन्द किरकिरे | सूरज जगन और एयर्ल द्सौजा | 04:07 |
6. | "लाइफबॉय" | स्वानन्द किरकिरे | सूरज जगन | 01:54 |
इस फ़िल्म का प्रदर्शन 6 फरवरी को कुल 3000 सिनेमाघरों में किया गया।[21]
अमिताभ बच्चन और धनुष का पहला रूप 23 जुलाई 2014 को प्रदर्शित किया गया।[22]
|publihser=
की उपेक्षा की गयी (|publisher=
सुझावित है) (मदद)