शांताराम नाइक


शांताराम नाइक (12 अप्रैल 1946 – 9 जून 2018), भारत के वरिष्ठ सदन राज्यसभा के सदस्य थे। वे गोवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वे वर्ष 1984 में 8वीं लोकसभा में उत्तरी गोवा से निर्वाचित हुए थे। उन्होंने गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने की भी मांग की थी जो वर्ष 1987 में पूरी हुई थी। उन्होंने राज्यसभा में गोवा का दो बार प्रतिनिधित्व किया था। वे वर्ष 2005 से 2011 तथा वर्ष 2011 से 2017 तक लगातार दो बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।[1]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "राज्य सभा की आधिकारिक वैबसाइट". मूल से 29 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अगस्त 2016.