शार्क टैंक | |
---|---|
शैली | वास्तविक टेलिविज़न |
निर्माणकर्ता | मार्क बर्नेट |
निर्देशक |
|
अभिनीत | |
वर्णनकर्ता | (फिल क्रॉली) Phil Crowley |
संगीतकार | |
मूल देश | संयुक्त राज्य अमेरिका |
मूल भाषा(एँ) | अंग्रेज़ी |
सीजन की सं. | 15 |
एपिसोड की सं. | 316 (list of episodes) |
उत्पादन | |
कार्यकारी निर्माता |
|
कैमरा स्थापन | बहु-कैमरा सेटअप |
प्रसारण अवधि | 42 मिनट |
उत्पादन कंपनियाँ |
|
मूल प्रसारण | |
नेटवर्क | ABC |
प्रसारण | अगस्त 9, 2009 वर्तमान | –
शार्क टैंक अमेरिका की एक व्यापारिक वास्तविक टेलिविज़न सीरीज है जिसका प्रीमियर 9 अगस्त 2009 को अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी पर हुआ था।[1] यह शो अमेरिकी फ्रेंचाइजी ड्रैगन्स डेन का अंतर्राष्ट्रीय प्रारूप है जो 2001 में जापान में मनी टाइगर्स के रूप में शुरू हुआ था।[2] यह सीरीज अपने समय स्लॉट में रेटिंग की अच्छी सफलता अर्जित कर रही है, 2012-13 में, इसने उत्कृष्ट वास्तविक कार्यक्रम का खिताब जीता।[3] इसके अलावा चार वर्षों (2014-2017) में चार बार उत्कृष्ट संरचित वास्तविक कार्यक्रम के लिए प्राइमटाइम एम्मी पुरस्कार जीता।
इस शो में "शार्क" नामक निवेशकों का एक दल होता है, जो यह तय करते हैं कि उद्यमियों के रूप में निवेश करना है या नहीं, वे अपनी कंपनी के उत्पादों पर अपनी व्यावसायिक प्रस्तुतियाँ देते हैं।[4][5] शार्क अक्सर एक उद्यमी के उत्पाद, व्यवसाय मॉडल या उनकी कंपनी के मूल्यांकन में कमजोरियों और दोषों को ढूंढती हैं। [6] शार्क को शो के कलाकारों के रूप में भुगतान किया जाता है, लेकिन प्रत्येक एपिसोड की शुरुआत में वे (शार्क) जो पैसा निवेश करते हैं वह उनका अपना होता है। इसी में यह भी कहा गया है कि दर्शक को निवेश का कोई प्रस्ताव नहीं दिया जा रहा है। यदि कोई पैनल सदस्य रुचि रखता है तो उद्यमी शो में एक हैंडशेक डील (आपसी समझौता) कर सकता है। हालांकि, यदि पैनल के सभी सदस्य बाहर निकल जाते हैं, तो उद्यमी खाली हाथ चला जाता है।[7]