शैलेन्द्र | |
---|---|
जन्म | 30 अगस्त 1923 रावलपिंडी, पंजाब, ब्रिटिश भारत (अब पंजाब, पाकिस्तान में) |
मौत | 14 दिसम्बर 1966 (आयु 43) बम्बई, महाराष्ट्र |
पेशा | गीतकार |
भाषा | हिन्दुस्तानी भाषा |
शंकरदास केसरीलाल शैलेन्द्र (१९२३-१९६६) एक लोकप्रिय भारतीय हिन्दी-उर्दू कवि, गीतकार और फ़िल्म निर्माता थे। फिल्म निर्माता राज कपूर, गायक मुकेश और संगीतकार शंकर-जयकिशन के साथ अपने सम्बन्ध के लिए प्रसिद्ध, उन्होंने 1950 और 1960 के दशक में कई सफल हिन्दी फिल्म गीतों के लिए गीत लिखे।