श्रीधर भास्कर वार्णेकर | |
---|---|
जन्म | नागपुर, महाराष्ट्र, भारत |
पेशा | साहित्यकार |
भाषा | संस्कृत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
काल | आधुनिक काल |
विषय | संस्कृत |
उल्लेखनीय कामs | श्रीशिवराज्योदयम् |
डॉ श्रीधर भास्कर वार्णेकर (३१ जुलाई १९१८ - १० अप्रैल २०००) संस्कृत के विद्वान तथा राष्ट्रवादी कवि थे। उनका जन्म नागपुर में हुआ था।
उन्होंने बहुत से काव्य और श्लोकों की रचना की। 'श्रीशिवराज्योदयम्' उनकी सर्वाधिक प्रसिद्ध रचना है। इस पर १९७४ में उन्हे साहित्य अकादमी पुरस्कार (संस्कृत) प्रदान किया गया था।[1] यह ६८ सर्गो में वर्णित एक महाकाव्य है। यह पुस्तक संघ लोक सेवा आयोग के सिविल सेवा परीक्षा के लिये निर्धारित संस्कृत साहित्य के पाठ्यक्रम में भी सम्मिलित की गयी है। उनकी दूसरी प्रसिद्ध रचना है - 'संस्कृत वाङ्मय कोश'।
'भारतरत्नशतकम्' तथा 'स्वातन्त्र्यवीरशतकम्' उनकी अन्य रचनाएँ हैं।
डॉ श्रीधर को राष्ट्रपति पुरस्कार, कालिदास सम्मान, बिड़ला फाउण्डेशन का सरस्वती सम्मान आदि प्रदान किये गये। जगद्गुरु शंकराचार्य ने उन्हें 'प्रज्ञाभारती' सम्मान प्रदान किया।
|date=
में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)सीएस1 रखरखाव: अन्य (link)