श्रीपेरुमबुदुर Sriperumbudur திருப்பெரும்புதூர் | |
---|---|
धर्मगुरु रामानुजाचार्य के जन्मस्थल पर स्थित श्रीआदिकेशव पेरुमाल मंदिर | |
निर्देशांक: 12°58′26″N 79°56′28″E / 12.974°N 79.941°Eनिर्देशांक: 12°58′26″N 79°56′28″E / 12.974°N 79.941°E | |
देश | ![]() |
प्रान्त | तमिल नाडु |
ज़िला | कांचीपुरम ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 24,864 |
भाषा | |
• प्रचलित | तमिल |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
श्रीपेरुमबुदुर (Sriperumbudur) भारत के तमिल नाडु राज्य के कांचीपुरम ज़िले में स्थित एक नगर है। यह चेन्नई के 40 लगभग किमी दक्षिणपश्चिम में स्थित है और उसका उपनगर बनता जा रहा है। यह हिन्दू धर्मगुरु, रामानुजाचार्य, का जन्मस्थान है। सन् 1991 में यहाँ भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री, राजीव गांधी, की हत्या हुई थी।[1][2][3]